जयपुर। गुजरात के अहमदाबाद आधारित Tech D Cybersecurity Limited वैश्विक स्तर पर संगठनों को डिजिटल एसेट संबंधित सुरक्षा समाधान प्रदान करने वाली प्रमुख साइबर सिक्योरिटी कंपनी है। कंपनी ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को नवीकरणीय ऊर्जा, विमानन अवसंरचना, शिपिंग, कृषि व्यवसाय/FMCG और अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में अपने ग्राहकों से 5 खरीद/सेवा ऑर्डर प्राप्त हुए हैं।
पांचों ऑर्डरों का कुल मूल्य लगभग 1.57 करोड़ रुपये (लागू GST सहित) है, जिसमें शामिल हैं: (1) GST सहित 1,22,83,007 रुपये के घरेलू ऑर्डर (GST रहित 1,04,09,328 रुपये) और (2) 39,790 अमेरिकी डॉलर का एक अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर, जो लगभग 34,21,940 रुपये के बराबर है। यह सेवाओं का निर्यात है, जिस पर GST लागू नहीं होता है।
कंपनी को Mundra Solar PV Limited (Adani Group) से समर्पित SOC की तैनाती, संसाधन व 24×7 सुरक्षा संचालन के लिए 28,49,700/- रुपए, Jaipur International Airport Limited (Adani Group) से समर्पित SOC की तैनाती, संसाधन व 24×7 सुरक्षा संचालन के लिए 39,89,580/- रुपए, The Great Eastern Shipping Company Limited से Cyber Security-as-a-Service कार्यक्रम (12 महीने) के लिए 35,40,000/- रुपए, AWL Agri Business Limited (पूर्व नाम Adani Wilmar Limited) से समर्पित Onsite VAPT और सुरक्षा मूल्यांकन सेवाएं (12 महीने) के लिए 19,03,727.04/- रुपए और Alef Education Consultancy LLC – OPC (UAE) से Next-Gen SIEM और 24×7 Managed SOC सेवाओं – अनुबंध विस्तार के लिए 34,21,940/- रुपए का ऑर्डर मिला है।
कारोबारी गतिविधियां:
जनवरी 2017 में निगमित Tech D Cybersecurity Limited वैश्विक स्तर पर संगठनों को डिजिटल एसेट संबंधित सुरक्षा समाधान प्रदान करने वाली प्रमुख साइबर सिक्योरिटी कंपनी है।
कंपनी डिजिटल वर्ल्ड में व्यवसायों को सुरक्षित बनाए रखने में मदद करने के लिए उद्यमों को संपूर्ण सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी विविध ग्राहक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए MSSP समाधान, Cyber Program Management, VAPT, अनुपालन सेवाएं, विशिष्ट सेवाएं और कर्मचारी संवर्धन सहित सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करती है।
Adani Group, Zensar Technologies, Astral Limited, Kedia Capital, 1 Cyber Valley, ETO GRUPPE Technologies GmbH और IQM Corporation जैसे ग्राहक कंपनी के अत्याधुनिक समाधानों से लाभान्वित होते हैं, जो उनकी साइबर सुरक्षा को बढ़ाते हैं।
कंपनी सेवाओं का एक व्यापक समूह प्रदान करती है, जिसमें शामिल हैं:
VAPT: कंपनी सुरक्षा बढ़ाने के लिए Web और Mobile Applications में भेद्यताओं की पहचान करने और उन्हें कम करने संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराती है।
SOC सेवाएं: कंपनी साइबर सुरक्षा घटनाओं का तुरंत पता लगाने और उन पर प्रतिक्रिया देने के लिए निरंतर निगरानी और विश्लेषण सेवाएं प्रदान करती है।
साइबर सुरक्षा परामर्श: इस सेवा के तहत कंपनी संगठनात्मक सुरक्षा को मज़बूत करने के लिए सुरक्षा रणनीतियों, अनुपालन और जोखिम प्रबंधन पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन सेवाएं प्रदान करती है।
डोमेन प्रशिक्षण: कंपनी नवीनतम साइबर सुरक्षा प्रथाओं और ख़तरा शमन तकनीकों पर कार्यशालाओं और बूटकैंप के माध्यम से पेशेवरों को शिक्षित करती है।

