मुंबई। Tata Asset Management को IFSCA से GIFT City में Tata India Dynamic Equity Fund – GIFT IFSC लॉन्च करने की मंजूरी मिल गई है। यह फंड Global Investors और NRIs के लिए 500 USD के न्यूनतम निवेश स्तर से सुलभ होगा।
यह रिटेल-केंद्रित इनबाउंड फीडर फंड, Mutual Fund Equity Schemes और ETFs में निवेश करता है, जिससे निवेशकों को India Growth Story में सीधे भाग लेने का अवसर मिलता है।
Tata AMC के CEO & MD Prathit Bhobe ने कहा कि “भारत डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और इकोनॉमिक रिफॉर्म्स से प्रेरित मजबूत Growth Cycle के कगार पर है और GIFT City वैश्विक निवेशकों के लिए Gateway की तरह काम करेगा।”
यह फंड Active Allocation Strategy का उपयोग करता है, जिसमें Large, Mid और Small Cap के साथ-साथ Technology, Energy और Healthcare जैसे Emerging Sectors में Balanced Exposure दिया जाएगा।
Tata AMC के International Business Head Abhinav Sharma ने कहा कि “यह फंड न केवल 500 USD से Accessible है, बल्कि NRIs और Overseas Investors को Tax Exemption भी प्रदान करता है, जिससे यह Indian Equities के लिए Attractive Entry Point बनता है।”
इस फंड में Foreign Investors, Institutions, NRIs और PIOs (जो FATF Standards का पालन करते हैं) निवेश कर सकते हैं। Tata Asset Management का लक्ष्य इस लॉन्च के माध्यम से अपनी Global Presence को और मज़बूत करना और India’s Growth Potential को विश्वभर के निवेशकों तक पहुँचाना है।

