Saturday, January 18, 2025 |
Home » Tata Asset Management ने भारत के भविष्य में निवेश करने के लिए BSE Select Business Groups Index पर प्रस्तुत किया पहला इंडेक्स फंड

Tata Asset Management ने भारत के भविष्य में निवेश करने के लिए BSE Select Business Groups Index पर प्रस्तुत किया पहला इंडेक्स फंड

by Business Remedies
0 comments

मुंबई, 2 दिसंबर 2024 : टाटा एसेट मैनेजमेंट ने आज टाटा बीएसई बिजनेस ग्रुप इंडेक्स फंड के लॉन्च की घोषणा की। निवेशकों को भारत के प्रमुख समूहों में निवेश करने का अवसर प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया यह एक नया निवेश अवसर है। इस फंड का सब्सक्रिप्शन 9 दिसंबर, 2024 को बंद हो जाएगा।

टाटा बीएसई सेलेक्ट बिज़नेस ग्रुप इंडेक्स फंड बीएसई सेलेक्ट बिजनेस ग्रुप इंडेक्स को ट्रैक करता है। इसमें भारत के सात सबसे बड़े बिजनेस समूहों की कंपनियां शामिल हैं। ये समूह 19 विविध उद्योगों में फैले हुए हैं, जो भारत के आर्थिक विकास के महत्वपूर्ण विषयों को दर्शाते हैं। इस फंड में भारत के भविष्य के विकास को आगे बढ़ाने वाले प्रमुख क्षेत्रों में कार्यरत 30 कंपनियां शामिल होंगी, जिसमें वित्तीय सेवा क्षेत्र को छोड़कर अन्य उद्योगों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

इस फंड में शामिल सात बिज़नेस समूह टाटा समूह, रिलायंस इंडस्ट्रीज़, अदानी समूह, आदित्य बिरला समूह, एलएंडटी, जिंदल समूह और महिंद्रा समूह हैं। प्रत्येक समूह का वेटेज उनके फ्री-फ्लोट मार्केट कैपिटलाइज़ेशन के आधार पर 23% पर सीमित है।

टाटा एसेट मैनेजमेंट के मुख्य व्यवसाय अधिकारी श्री आनंद वरदराजन ने बताया, “टाटा बीएसई सेलेक्ट बिज़नेस ग्रुप इंडेक्स फंड का लॉन्च हमारे लिए बहुत ख़ुशी की बात है। निवेशकों को भारत के अग्रणी समूहों के विकास में शामिल होने का यह एक अनूठा अवसर है। गतिशील बाज़ार वातावरण में अनुकूलन और आगे बढ़ने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन करते हुए यह व्यवसाय दीर्घकालिक निवेशकों के लिए आकर्षक निवेशों में से एक बन गए हैं।”

उन्होंने कहा कि, “निवेशक 7 शीर्ष समूहों में से शक्ति का लाभ उठा सकते हैं जो विकास को शक्ति प्रदान करते हैं, सूचकांक का हिस्सा हैं और निवेशक कोई भी ऐसे पोर्टफोलियो से लाभ उठा सकता है जो शीर्ष 7 व्यावसायिक समूहों के साथ रहते हुए भी विभिन्न क्षेत्रों में फैला हुआ है।”

3.7 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक जीडीपी के साथ भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था ने देश को वैश्विक स्तर पर पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया है। 2028 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना सरकार की महत्वाकांक्षा है, यह समूह उस लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद है।

श्री वरदराजन ने कहा, “विविध संचालन, तकनीकी उन्नति और मज़बूत बाज़ार उपस्थिति के बल पर यह व्यावसायिक समूह देश की आर्थिक आकांक्षाओं में प्रमुख योगदानकर्ता बने हैं। इस फंड में निवेश करके, निवेशक इन गतिशील कंपनियों और भारत की आर्थिक सफलता में भाग ले सकते हैं।”

इस फंड के माध्यम से, निवेशक नए युग/आने वाले विकास-उन्मुख क्षेत्रों जैसे इलेक्ट्रिक वाहन और बैटरी तकनीक, हरित ऊर्जा और स्मार्ट शहर, एआई और क्वांटम कंप्यूटिंग और रक्षा और एयरोस्पेस आदि में निवेश कर सकते हैं।

टाटा बीएसई सेलेक्ट बिजनेस ग्रुप इंडेक्स फंड ओपन-एंडेड है और सब्सक्रिप्शन और रिडेम्प्शन दोनों के लिए उपलब्ध है। प्रत्येक समूह के लिए वेटेज उनके फ्री-फ्लोट मार्केट कैपिटलाइज़ेशन के आधार पर 23% पर सीमित है। वर्तमान में, टाटा समूह का भार 22.7%, रिलायंस इंडस्ट्रीज का 22.3% और एलएंडटी समूह का 15% है।

इंडेक्स पद्धति
टाटा बीएसई बिज़नेस ग्रुप इंडेक्स फंड की इंडेक्स पद्धति में अधिकतम 30 स्टॉक शामिल हैं, जो भारत के सबसे बड़े 7 व्यावसायिक समूहों की कंपनियों का प्रतिनिधित्व करते हैं। सबसे बड़ी कंपनी का चयन प्रत्येक समूह के 6 महीने के औसत फ्री-फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन के आधार पर किया जाता है। अगली 23 कंपनियों को 6 महीने के औसत फ्री-फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन के आधार पर रैंक किया जाता है और इंडेक्स में शामिल किया जाता है।



You may also like

Leave a Comment

Voice of Trade and Development

Copyright @ Singhvi publication Pvt Ltd. | All right reserved – Developed by IJS INFOTECH