Sunday, July 5, 2026 |
Home Banking and Insuranceवित्तीय सुरक्षा के लिए Turm Insurance लेने में जेन जी सबसे आगे : Tata Aia Life Insurance

वित्तीय सुरक्षा के लिए Turm Insurance लेने में जेन जी सबसे आगे : Tata Aia Life Insurance

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई आश्चर्य की बात है कि डिजिटल नेटिव होने के बावजूद, भारत की कामकाजी जेन जी पीढ़ी काफी व्यावहारिक कदम उठा रही है – खासकर वित्तीय सुरक्षा के मामलों में। Tata Aia Life Insurance ने नीलसनआईक्यू के साथ किए एक नए स्टडी से पता चलता है कि जेन जी के लिए टर्म इंश्योरेंस सबसे बड़ी वित्तीय प्राथमिकता है और दीर्घकालिक सुरक्षा, किफायती और सरल प्लान पाने की उनकी प्रबल इच्छा इसके पीछे का प्रमुख कारण है।
‘नए जमाने की आदतें, पारंपरिक मूल्य : जेन जी का वित्तीय नियोजन के प्रति दृष्टिकोण’ – इस स्टडी में 21-28 वर्ष (1997-2012 के बीच जन्मे) की आयु के कामकाजी जेन जी व्यक्तियों का सर्वेक्षण किया गया और एक प्रभावशाली जानकारी सामने आई: यह पीढ़ी न केवल तकनीक-प्रेमी है – बल्कि सुरक्षा-प्रेमी भी हैं। जेन जी टर्म इंश्योरेंस को बैकअप के तौर पर नहीं, बल्कि अपनी वित्तीय सेहत बरकरार रखने की रणनीति के आधार के तौर पर अपना रहे हैं।
जेन जी के लिए सुरक्षा के 3 प्रमुख स्तंभ हैं :
1. टर्म इंश्योरेंस सबसे महत्वपूर्ण : वित्तीय जोखिम और अफोर्डेबिलिटी के बारे में बढ़ती जागरूकता के साथ, टर्म प्लान जेन जी की पहली पसंद बनकर उभरे हैं।
जेन जेड के 31 प्रतिशत रेस्पॉन्डेंट उनके लिए उपलब्ध सभी जीवन बीमा श्रेणियों में टर्म इंश्योरेंस खरीदने की योजना बना रहे हैं।
4 में से 1 व्यक्ति टर्म + वेल्थ कॉम्बो को प्राथमिकता देता है, जिसमें सुरक्षा के साथ बचत भी शामिल है।
इच्छुक जेन जी में से 57 प्रतिशत लोग हर महीने 2,000 से ज्यादा निवेश करने को तैयार हैं, इस समूह के मौजूदा पॉलिसीधारकों की तुलना में यह अधिक मजबूत इरादा दर्शाता है।
2. समय से पहले रिटायरमेंट प्लानिंग ने जोर पकड़ा : जेन जी रिटायरमेंट के बारे में काफी पहले सोचते हैं। स्न.ढ्ढ.क्र.श्व. में बढ़ती दिलचस्पी के साथ (वित्तीय स्वतंत्रता, समय से पहले सेवानिवृत्ति), कई लोग वर्तमान की जरूरतों और दीर्घकालिक दृष्टिकोण का संतुलन कर रहे हैं।
18 प्रतिशत लोग पहले से ही सेवानिवृत्ति और पेंशन योजनाओं पर विचार कर रहे हैं, जो पिछली पीढय़िों के प्रतीक्षा करो-और-देखो दृष्टिकोण से काफी अलग है।
3. निर्णय लेने में स्वास्थ्य और कल्याण के बारे में सबसे ज्यादा सोचा जाता है: जनरेशन जी स्वास्थ्य लाभ के बिना किसी भी वित्तीय उत्पाद को नहीं चुनते हैं।
60 प्रतिशत रेस्पोंडेंट जीवन बीमा कंपनी चुनने में शारीरिक स्वास्थ्य पेशकशों को प्राथमिकता देते हैं।
पुरुष जेन जी (65 प्रतिशत) महिला जेन जी (54 प्रतिशत) की तुलना में कल्याण लाभों पर अधिक जोर देते हैं।
Tata Aia Life Insurance के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर गिरीश जे कालरा ने कहा कि हमारा रिसर्च कुछ महत्वपूर्ण जानकारी को रेखांकित करता है: जेन जी काफी ज्यादा डिजिटल होने के बावजूद दीर्घकालिक सुरक्षा के लिए टर्म इंश्योरेंस जैसे समय की कसौटी पर खरे उतरे हुए वित्तीय समाधानों पर भरोसा करते हैं। वित्तीय सुरक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण, और समय से पहले सेवानिवृत्ति योजना पर ध्यान केंद्रित करने के साथ, जेन जी सक्रिय रूप से अपने भविष्य की तैयारी कर रहे हैं। टाटा एआईए में, हम इस दूरदर्शी पीढ़ी की उभरती जरूरतों को पूरा करने वाले तकनीक-सक्षम, सुलभ बीमा समाधान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
पारंपरिक मूल्य और डिजिटल आदतों का मिलाप : जेन जी स्वाइप, स्क्रॉल और ऑनलाइन खरीदारी करते हैं, लेकिन वित्तीय भरोसा बहुत मायने रखता है।
53 प्रतिशत लोग बीमा खरीद के लिए एजेंटों या बैंक सलाहकारों पर निर्भर करते हैं, जबकि बाकी ऑनलाइन और अन्य चैनलों के माध्यम से करते हैं।
वहीं, 25 प्रतिशत लोग सोशल मीडिया पर वित्तीय सलाहलेते हैं, जो डिजिटल क्रिएटर्स और कंटेंट के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है।



You may also like

Leave a Comment