Saturday, July 4, 2026 |
Home Banking and InsuranceTata Aia Life Insurance ने रिटायरमेंट जरूरतों के लिए Smart Pansion सिक्युर प्लान लॉन्च किया

Tata Aia Life Insurance ने रिटायरमेंट जरूरतों के लिए Smart Pansion सिक्युर प्लान लॉन्च किया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई
करियर में आ रहे नए-नए बदलाव और बढ़ती हुई जीवन प्रत्याशा के साथ, भारत में आज के दौर का वर्कफोर्स ऐसे समाधानों की तलाश कर रहा है जो पारंपरिक रिटायरमेंट प्लानिंग से परे हों। चाहे वह ‘फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस रिटायर अर्ली पीढ़ी’ हो, महत्वाकांक्षी उद्यमी हों या करियर में बदलाव करने वाले व्यक्ति हों, रिटायरमेंट प्लानर एक म?बूत रिटायरमेंट कॉर्पस को सुरक्षित करने के लिए स्मार्ट तरीकों को प्राथमिकता दे रहे हैं। इस बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए, Tata Aia Life Insurance (Tata AIA) ने स्मार्ट पेंशन सिक्योर प्लान लॉन्च किया है। यह एक अभिनव यूनिट-लिंक्ड पेंशन प्लान है, जिसे नए जमाने की रिटायरमेंट जरूरतों के अनुरूप डिज़ाइन किया गया है।
लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, Tata Aia Life Insurance  के प्रेसिडेंट और चीफ डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिसर , जिलानी बाशा ने कहा कि टाटा एआईए स्मार्ट पेंशन सिक्योर प्लान, टाटा एआईए की वेबसाइट और पॉलिसी बाजार, टाटा नेउ और फोनपे जैसे प्रमुख प्लेटफार्मों पर उपलब्ध है। यह प्लान आज के दौर के उपभोक्ताओं को आसानी से अपने वित्तीय भविष्य को संभाल पाने में सक्षम बनाता है। Policy Bazar  में जीवन बीमा के सीबीओ संतोष अग्रवाल कहते हैं, ‘ये प्लान आने वाले वर्षों के लिए विकास के अवसरों और स्थिरता को संतुलित करने का एक सुव्यवस्थित तरीका है। यह सहयोग लोगों को रिटायरमेंट प्लानिंग को आगे बढ़ाने के लिए सार्थक संसाधनों से लैस करने की पॉलिसीबाजार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। टाटा डिजिटल में चीफ बिजनेस ऑफिसर – इंश्योरेंस श्री अमरीश खेर ने कहा कि टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस के साथ साझेदारी में स्मार्ट पेंशन सिक्योर प्लान, हमारे यूजर्स को जिक्र-मुक्त रिटायरमेंट की योजना बनाने में मदद करने की दिशा में एक कदम है। फोनपे में इंश्योरेंस बिजनेस के हेड नीलेश अगरवाल ने कहा कि हमें गर्व है कि हमने स्मार्ट पेंशन सिक्योर प्लान लॉन्च करने के लिए टाटा एआईए के साथ साझेदारी की है, जो व्यक्तियों को लचीलेपन और आत्मविश्वास के साथ अपने वित्तीय भविष्य की जिम्मेदारी लेने में सक्षम बनाता है, जिससे जिक्र-मुक्त रिटायरमेंट के लिए मन की शांति सुनिश्चित होती है।



You may also like

Leave a Comment