बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली। ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड (टैफे) की वित्त वर्ष 2025-26 में कुल ट्रैक्टर बिक्री सालाना आधार पर 23 प्रतिशत बढक़र रिकॉर्ड 2,14,951 इकाई हो गई। कंपनी ने यह जानकारी दी। टैफे ने वित्त वर्ष 2024-25 में 1,74,785 ट्रैक्टर की बिक्री की थी। कंपनी ने कहा कि मार्च 2026 में 37.4 प्रतिशत की बिक्री वृद्धि के साथ उसने वित्त वर्ष का समापन मजबूत तरीके से किया।
टैफे ने यह भी बताया कि उसके दोनों ब्रांड मैसी फग्र्यूसन और आयशर ट्रैक्टर्स ने बीते वित्त वर्ष में अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की। कंपनी के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए कंपनी की वाइस चेयरमैन लक्ष्मी वेणु ने कहा कि यह साल ट्रैक्टर बाजार और देशभर के किसानों, दोनों के लिए बहुत सकारात्मक रहा। उन्होंने कहा कि अनुकूल मानसून के अलावा माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में कटौती के फैसले से भी खेती क्षेत्र को काफी राहत मिली है।

