Friday, July 3, 2026 |
Home AutomobileClassic Legends की चालू वित्त वर्ष में नई ‘स्क्रैम्बलर’ बाइक लाने की योजना

Classic Legends की चालू वित्त वर्ष में नई ‘स्क्रैम्बलर’ बाइक लाने की योजना

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली। प्रीमियम मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी क्लासिक लीजेंड्स अपने पोर्टफोलियो के विस्तार की तैयारी कर रही है। अपनी वृद्धि की रफ्तार को कायम रखने के लिए कंपनी चालू वित्त वर्ष में स्क्रैम्बलर खंड में नई बाइक लाने की योजना बना रही है। क्लासिक लीजेंड्स येज्दी, जावा और बीएसए जैसी चर्चित बाइक बेचती है। स्क्रैम्बलर मोटरसाइकिल ऑन रोड और ऑफ रोड दोनों के लिए इस्तेमाल हो सकती है। सामान्य रूप से इसे ‘डर्ट बाइक’ कहा जाता है। ऑफ रोड से
आशय परंपरागत सडक़ से अलग हटकर मार्ग से है।

कंपनी, इस साल फरवरी में बिक्री के हिसाब से देश की शीर्ष 10 दोपहिया विनिर्माताओं में शामिल हो गई है। अब कंपनी स्क्रैम्बलर बाइक खंड में अपनी अगुवा की स्थिति को मजबूत करने का प्रयास कर रही है। जानकारी के अनुसार अपने पोर्टफोलियो के विस्तार के तहत कंपनी स्क्रैम्बलर खंड में नई मोटरसाइकिल लाने की तैयारी कर रही है। इस बारे में क्लासिक लीजेंड्स के सह संस्थापक अनुपम थरेजा ने कहा, ‘‘कंपनी को पिछले साल लोगों की जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली है। और वह ‘क्लासिक फॉर्मेट’ के साथ अपने पोर्टफोलियो को मजबूत करना जारी रखेगी।’’

ज्यादा जानकारी दिए बिना, उन्होंने कहा, ‘‘जब ग्राहक हमारी मोटरसाइकिल खरीदते हैं तो वे भावुक होकर फैसला करते हैं, और हम इसे गंभीरता से लेते हैं।’’ कंपनी के ब्रांड, बीएसए का स्क्रैम्बलर खंड में अगुवा होने का मजबूत इतिहास रहा है, जो 1940 के दशक के आखिर से है। उस समय लोगों ने बीएसए गोल्ड स्टार सिंगल्स और ए10 ट्विन्स जैसी बाइक में खराब और उबड़-खाबड़ रास्ते पर चलने के लिए संशोधन किए थे।



You may also like

Leave a Comment