Sunday, June 28, 2026 |
Home Corporate Worldवित्त वर्ष 2026 में 39.88 फीसदी की वृद्धि दर से ‘ Swaraj Suiting Limited ‘ ने अर्जित किया 58524.32 लाख रुपए का सालाना राजस्व

वित्त वर्ष 2026 में 39.88 फीसदी की वृद्धि दर से ‘ Swaraj Suiting Limited ‘ ने अर्जित किया 58524.32 लाख रुपए का सालाना राजस्व

Swaraj Suiting Limited ने FY26 में दर्ज की मजबूत वृद्धि, Neemuch Plant बना गेमचेंजर

by Business Remedies
0 comments

जयपुर | बिजनेस रेमेडीज | भीलवाड़ा आधारित प्रमुख टेक्सटाइल कंपनी Swaraj Suiting Limited ने 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 के वार्षिक और अर्धवार्षिक वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं। कंपनी साल दर साल निरंतर रूप से अच्छा प्रदर्शन कर रही है। Neemuch Plant में कंपनी ने निर्माण क्षमता में विस्तार किया है। इसके साथ ही कंपनी ने backward और forward integration के माध्यम से कारोबार को diversify भी किया है। इस लेख में कंपनी की कारोबारी गतिविधियों और विस्तार के साथ वित्तीय प्रदर्शन पर प्रकाश डाला गया है।

कारोबारी गतिविधियां : वर्तमान में Swaraj Suiting Limited Bhilwara (Rajasthan) स्थित प्लांट में मूलत: yarn की weaving करके denim fabric का निर्माण करती है, जिसकी finishing का कार्य कंपनी के Neemuch (Madhya Pradesh) स्थित प्लांट में होकर विक्रय हेतु तैयार किया जाता है। इसके अलावा कंपनी grey fabric का निर्माण, job work पर weaving, finished व grey fabric तथा yarn की trading जैसी गतिविधियों में संलग्न है। कंपनी का Neemuch स्थित denim processing plant कंपनी के लिए gamechanger साबित हो रहा है। नये प्लांट से कंपनी वर्तमान निर्माण क्षमता का backward और forward integration करके finished denim बनाने में सक्षम हो गई है। वहीं इससे कंपनी supply chain को next level पर ले जाने, उत्पादन लागत में वांछित कमी लाने और कंपनी की कार्यक्षमता को बढ़ाने में भी मदद मिल रही है।

सबसे पहले Neemuch Plant में yarn की प्राप्ति, wrapping, yarn की sizing व indigo dyeing, beam position में setting कर Bhilwara की इकाई में भेजा जाता है। वहां drawing in, beam gating या knotting to loom, weaving के बाद grey fabric को फिर से Neemuch Plant भेजा जाता है। इसके बाद वहां से finishing करके finished denim का dispatch किया जाता है। अब कंपनी cotton की processing भी कर रही है। Backward और forward integration से कंपनी को अच्छा margin मिल रहा है।

कारोबारी विस्तार : कंपनी प्रबंधन के अनुसार कंपनी ने अपने दीर्घकालिक दृष्टिकोण के अनुरूप महत्वपूर्ण क्षमता विस्तार और नई परियोजनाएं शुरू कीं।

1. Neemuch Unit-1 (Jhanjharwada, Madhya Pradesh):
यहां कंपनी ने 72 Air Jet Loom की स्थापना की, जिससे कंपनी की weaving क्षमता प्रति वर्ष 1.23 करोड़ मीटर कपड़ा बढ़ गई। कंपनी ने denim processing के लिए एक Indigo Dyeing Range की स्थापना की है, जिसकी क्षमता 72 लाख मीटर प्रति वर्ष है।

2. Neemuch Unit-2 (गाँव Soniyana, तहसील Jeeran, Madhya Pradesh):
कंपनी ने अपनी पहली spinning परियोजना की शुरुआत की है, जिसमें 22,656 spindle शामिल हैं और जिसकी स्थापित क्षमता 7,344 टन प्रति वर्ष है। इसके अलावा, कंपनी ने Neemuch Unit-1 में एक नई cotton processing इकाई भी शुरू की है, जिसकी स्थापित क्षमता 2.40 करोड़ मीटर कपड़ा प्रति वर्ष है। इस इकाई का वाणिज्यिक संचालन जुलाई 2025 में शुरू होगा। ये विकास कंपनी के backward और forward integration, परिचालन दक्षता और व्यापक ग्राहक आधार की सेवा करने की क्षमता को महत्वपूर्ण रूप से मजबूत करते हैं। ये विस्तार और नई परियोजनाएं कंपनी की समग्र उत्पादन क्षमताओं को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं और कंपनी के दीर्घकालिक विकास उद्देश्यों के अनुरूप हैं।

वित्तीय प्रदर्शन:

31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 41836.39 लाख रुपए के मुकाबले 39.88 फीसदी अधिक 58524.32 लाख रुपए का कुल समेकित राजस्व अर्जित किया है। इसी प्रकार 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 3314.60 लाख रुपए के मुकाबले 57.98 फीसदी अधिक 5236.58 लाख रुपए का समेकित कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 छमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 16798.14 लाख रुपए के मुकाबले 26.74 फीसदी अधिक 21291.17 लाख रुपए का समेकित राजस्व अर्जित किया है। 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 छमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 1826.17 लाख रुपए के मुकाबले 33.33 फीसदी अधिक 2434.97 लाख रुपए का समेकित कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने 23.99 रुपए का EPS अर्जित किया है। कंपनी ने परिचालन से अधिक राजस्व, इष्टतम क्षमता उपयोग, निर्यात में वृद्धि और मूल्यवर्धन उत्पादों पर जोर के परिणामस्वरूप यह उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है।

विजन : प्रबंधन के अनुसार कंपनी वित्त वर्ष 2026 और उसके बाद भी अपनी विकास गति को बनाए रखने के लिए अच्छी स्थिति में है। Swaraj Suiting Limited ईमानदारी, पारदर्शिता और corporate governance के उच्चतम मानकों का पालन करते हुए संचालन करने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी भारतीय वस्त्र उद्योग की दीर्घकालिक संभावनाओं को लेकर आशावादी है। अपने अंतर्निहित प्रतिस्पर्धी लाभों के साथ, यह क्षेत्र घरेलू और वैश्विक स्तर पर मजबूत विकास के लिए तैयार है। कंपनी का लक्ष्य सही तकनीक, सही कच्चे माल, सही प्रतिभा और सबसे महत्वपूर्ण, सही दृष्टिकोण का लाभ उठाकर इन अवसरों का लाभ उठाना है।

नोट : यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment