Home » दृढ़ विश्वास और कठिन मेहनत के दम पर कर सकते हैं लक्ष्य को पूरा: Dr Deshant Agarwal

दृढ़ विश्वास और कठिन मेहनत के दम पर कर सकते हैं लक्ष्य को पूरा: Dr Deshant Agarwal

जयपुर में दंत चिकित्सा का प्रतिष्ठित केंद्र बना Swage Dental Clinic

by Business Remedies
0 comments

Kunjesh Kumar Patsaria |  Business Remedies / Jaipur। बदलती Lifestyle के कारण पिछले कई वर्षों से Dental Care की Demand लगातार बढ़ती जा रही है। इसका प्रमुख कारण यह है कि किशोरावस्था के बाद युवा वर्ग अपने दांतों की सुंदरता और देखभाल को लेकर लापरवाह हो जाता है। खान-पान की आदतें भी दांतों को नुकसान पहुंचाती हैं। इसी आवश्यकता को पूरा करने के लिए आज Dental Care, Healthcare Services का एक महत्वपूर्ण Unit बन चुकी है।

इसी उद्देश्य के साथ Founder Dr Deshant Agarwal ने Jaipur के Sodala और Bhankrota में पूरी तरह अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित Swage Dental Clinic की स्थापना की। यह क्लिनिक मरीजों को सटीक, आरामदायक और Pain-Free Treatment प्रदान करने के लिए High-End Technology का उपयोग करता है। आज Swage Dental Clinic Jaipur में Dental Care का एक प्रतिष्ठित केंद्र बन चुका है। यह सफलता उनके 18 वर्षों के अनुभव, अटूट संकल्प और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। इसके अलावा, वे Bhagwan Mahaveer Cancer Hospital and Research Centre में Oral Cancer के विशेषज्ञ के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं और लंबे समय तक Mouth Cancer Treatment में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं।

हाल ही में उनसे उनकी Academic Journey, जीवन सफर, क्लिनिक की विशेषताओं, चुनौतियों और Dental Care के भविष्य को लेकर बातचीत की गई।

अपनी Academic Background और Dental Clinic की स्थापना व Vision के बारे में बताते हुए Dr Deshant Agarwal ने कहा कि उन्होंने वर्ष 2008 में College of Dental Sciences, Davangere से Graduation और वर्ष 2012 में Master of Dental Surgery (MDS) पूरी की। इसके बाद उन्होंने Bhagwan Mahaveer Cancer Hospital में Consultant के रूप में भी कार्य किया। Swage Dental Clinic की स्थापना 14 November 2013 को की गई। शुरुआत से ही उनका लक्ष्य रहा है कि मरीजों को Affordable Cost पर Advanced Technology के साथ Quality Treatment उपलब्ध कराया जाए।

Dental Clinic की स्थापना के विचार और शुरुआती सफर के बारे में उन्होंने बताया कि यह एक छोटे से सपने से शुरू हुआ। संसाधन सीमित थे, लेकिन यह विश्वास था कि अगर Intentions मजबूत हों तो रास्ते अपने आप बन जाते हैं। उन्होंने शुरुआत से ही Quality से कभी समझौता नहीं करने का निर्णय लिया। Financial और Mental Pressure के बावजूद उन्होंने हार मानने के बारे में कभी नहीं सोचा। उनका मानना है कि मजबूत Willpower के साथ Universe भी सहयोग करता है। उनके अनुसार Dental Clinic केवल ईंट-पत्थर की इमारत नहीं, बल्कि उनके दृढ़ संकल्प का परिणाम है।

शुरुआती चुनौतियों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि हर Business की तरह यहां भी चुनौतियां आईं, लेकिन परिवार का सहयोग उनकी सबसे बड़ी Strength रहा। उन्होंने दिन-रात मेहनत की—सुबह Planning, दिनभर Practice और रात को Latest Dental Technologies के बारे में अध्ययन। इस सफर ने उन्हें सिखाया कि Success का कोई Shortcut नहीं होता।

अन्य Dental Clinics से अलग अपनी विशेषताओं पर उन्होंने बताया कि Single-Sitting Root Canal Treatment (RCT) उनकी प्रमुख Expertise है। इसके अलावा Dental Implants, Laser Dentistry, Oral Cancer Screening, Cosmetic Dentistry और Orthodontics जैसी Advanced Facilities उपलब्ध हैं। Swage Dental Clinic में Modern Equipment और Latest Techniques का उपयोग किया जाता है, जिससे मरीजों को Accurate और Less Pain Treatment मिल सके।

क्लिनिक में Experienced Dentists की एक Team है, जो Aligners और Orthodontics सहित विभिन्न Dental Problems का सफल इलाज करती है। यहां Patient Comfort और Convenience को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। Friendly Environment, Personal Care और High Hygiene Standards क्लिनिक को अलग पहचान देते हैं। उनका उद्देश्य Quality Treatment को Affordable और Accessible बनाना है। वे स्वयं यह सुनिश्चित करते हैं कि मरीज को न्यूनतम दर्द हो और हर मरीज को VIP Experience मिले।

Modern Machines और Technologies के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि हाल ही में Latest OPG X-Ray Machine स्थापित की गई है, जिससे पूरे Jaw, Teeth और Joints की एक साथ Accurate 2D Image मिलती है। इसके अलावा Digital Sensors का उपयोग किया जाता है, जो Traditional X-Ray की तुलना में 80% कम Radiation देते हैं। Clinic में Intra Oral Scanner भी उपलब्ध है, जिससे 100% Accurate Dental Measurements संभव होती हैं।

युवाओं के लिए संदेश देते हुए Dr Deshant Agarwal ने कहा कि अपने सपनों पर भरोसा रखें। दृढ़ विश्वास और कठिन मेहनत के दम पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

Dental Clinic के भविष्य को लेकर उन्होंने कहा कि Technology को और Advanced बनाया जा रहा है। उनका लक्ष्य है कि हर मरीज मुस्कराते हुए क्लिनिक से जाए और सेवा व समर्पण की यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहे।



You may also like

Leave a Comment