दिनांक: 25/12/2025
स्थान: Hotel Marriott, Jaipur
चिकित्सकों के लिए सतत चिकित्सा शिक्षा PHCC Connect 2025 (CME) कार्यक्रम का आयोजन Priyanka Hospital and Cardiac Center, Mansarovar, Jaipur द्वारा दिनांक 25.12.2025 को Christmas के मौके पर Hotel Marriott, Jaipur में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सकों को चिकित्सा क्षेत्र में हो रहे नवीनतम Research, Technologies एवं Treatment Protocols से अवगत कराना था।
इस CME कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ Speakers द्वारा व्याख्यान प्रस्तुत किए गए। प्रमुख विषयों में Dr G L Sharma (Senior Cardiologist) द्वारा STEMI Management 2025, Dr Piyush Joshi (Cardiologist) द्वारा Post PCI Patient में Antiplatelet Management और Dr Asha Sharma (Gynecologist) द्वारा Relugolix Combination Therapy के माध्यम से Uterine Fibroid से जुड़े HMB में भूमिका शामिल रही। वक्ताओं ने अपने Clinical Experience साझा करते हुए Patient Care की Quality में सुधार पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चिकित्सकों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने CME कार्यक्रम को Knowledge Enhancing एवं अत्यंत उपयोगी बताया।
Rajasthan के सुप्रसिद्ध Cardiologist Dr G L Sharma, Chairman – Priyanka Hospital and Cardiac Center ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे Academic Programs चिकित्सकों को Updated रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और बेहतर Healthcare Services की दिशा में एक सशक्त कदम हैं।
इस कार्यक्रम में 300 से अधिक चिकित्सकों की भागीदारी रही, जिनमें प्रमुख रूप से Dr G L Sharma, Dr Piyush Joshi, Dr Asha Sharma, Dr Manish Munjal, Dr Ashok Garg, Dr Rohit Singh, Dr Ganpat Devpura, Dr Aswani Bilandi, Dr Nikhil Khandelwal, Dr Naveen Gupta, Dr Himanshu Sharma, Dr Priyanka Parasar, Dr Namrata Jain, Dr Muskan Jain और Dr Ayushi Sharma उपस्थित रहे।







