Wednesday, September 9, 2026 |
Home Corporate Worldएनवायरो इंफ्रा की सहायक कंपनी सुयोग ऊर्जा लिमिटेड को टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड से 189.99 करोड़ रुपये का Order मिला

एनवायरो इंफ्रा की सहायक कंपनी सुयोग ऊर्जा लिमिटेड को टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड से 189.99 करोड़ रुपये का Order मिला

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली। नई दिल्ली आधारित एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स लिमिटेड, एक अग्रणी Infrastructure कंपनी है और यह भारत भर में सरकारी प्राधिकरणों के लिए जल एवं Waste Water Treatment Plants (WWTP) और जल आपूर्ति योजना परियोजनाओं (WSSP) के Design, Construction, Operation और Maintenance में विशेषज्ञता रखती है।

कंपनी की सहायक कंपनी सुयोग ऊर्जा लिमिटेड को महाराष्ट्र के परली में स्थित 180 मेगावाट NTPC Wind Power Project के Development हेतु EPC Turnkey Works के Execution के लिए टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड द्वारा एक Contract प्रदान किया गया है। Contract में Wind Turbine Generator (WTG) Foundation का Contract Work जिसमें Reinforcement Steel और Geotechnical Material की Supply शामिल है। इसके अलावा Balance of Plant (BOP) जिसमें पूरी तरह से सुसज्जित 39 एकड़ का सुरक्षित Storage Yard विकसित करना, निर्बाध Material Transportation के लिए Route Coordination करना, और Permanent और Temporary Roads, Pathways और Crane Pads का Construction करना, 33 KV Transmission Line Work – Construction और Commissioning करना शामिल है। Contract Value 189.99 करोड़ रुपये है।

कारोबारी गतिविधियां: कंपनी Water एवं Waste Water Treatment Plants (WWTP) और Water Supply Scheme Projects (WSSP) के क्षेत्र में अग्रणी EPC कंपनियों में से एक है, जो सरकारी प्राधिकरणों/निकायों के लिए 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती है। WWTP में Sewage Treatment Plants (STP), Sewerage Schemes (SS), Common Effluent Treatment Plants (CETP) और ZLD Plants शामिल हैं।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 में Renewable Energy Sector में प्रवेश किया था।



You may also like

Leave a Comment