बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली। नई दिल्ली आधारित ‘सनटेक इन्फ्रा सॉल्यूशंस लिमिटेड’ विभिन्न प्रकार की सिविल कंस्ट्रक्शन सर्विसेज देने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा कंपनी की कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं कै वित्तपोषण, सिविल निर्माण व्यवसाय के लिए निर्माण उपकरणों की खरीद के लिए कंपनी की पूंजीगत व्यय आवश्यकताओं के वित्तपोषण और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर २७ जून को बंद होगा।
कारोबारी गतिविधियां: अप्रैल 2009 में निगमित, सनटेक इंफ्रा सॉल्यूशंस लिमिटेड एक बिजनेस-टू-बिजनेस (“बी2बी”) कंस्ट्रक्शन कंपनी है। कंपनी प्रत्यक्ष अनुबंध, उप-अनुबंध और उपकरण किराये के माध्यम से फाउंडेशन और स्ट्रक्चरल कार्यों सहित सिविल निर्माण सेवाएँ प्रदान करती है।
वित्तीय प्रदर्शन : वित्तीय प्रदर्शन : वित्त वर्ष 2022 में कंपनी ने 72.32 करोड़ रुपए का राजस्व और 3.02 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 86.19 करोड़ रुपए का राजस्व और 5.76 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 96.25 करोड़ रुपए का राजस्व और 9.25 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2025 में 31 दिसंबर 2024 तक कंपनी ने 91.25 करोड़ रुपए का राजस्व और 10.28 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी साल दर साल अच्छे वित्तीय परिणाम प्रस्तुत कर रही है। वित्त वर्ष 2025 में 31 दिसंबर 2024 तक कंपनी की असेट 164.30 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 48.84 करोड़ रुपए, रिजर्व एवं सरप्लस 33.45 करोड़ रुपए है।
आईपीओ के संबंध में जानकारी: ‘सनटेक इंफ्रा सॉल्यूशंस लिमिटेड’ का आईपीओ एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर 25 जून को खुलकर 27 जून 2025 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 51,61,600 शेयर 81 से 86 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 44.39 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। इनमें से 11,87,200 शेयर ओएफएस के माध्यम से बिक्री कर शेयर धारकों द्वारा 10.21 करोड़ रुपए हासिल किए जाएंगे। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 1600 शेयरों का है। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी जीवाईआर केपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

