बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। महाराष्ट्र के पालघर आधारित मोल्ड बेस प्लेटों का निर्माण करने वाली प्रमुख कंपनी Sunita Tools Limited ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को विभिन्न प्रकार के मोल्ड बेस प्लेटों के लिए लगभग 3.48 करोड़ रुपये का अनुबंध प्राप्त हुआ है। कंपनी को यह ऑर्डर ओईएम, मशीन मैन्युफैक्चरर और स्टील प्रोसेसर से यह आर्डर मिला है। इस आर्डर के तहत कंपनी को स्टील मोल्ड प्रोडक्ट्स और क्लेंपिंग यूनिट प्लेट की आपूर्ति करनी होगी।
गौरतलब है कि कंपनी कस्टमाइज्ड मोल्ड बेस, प्रिसिजन फिनिश सीएनसी मशीनिंग, प्लास्टिक मोल्ड बेस, पॉकेट मशीनिंग, इंजेक्शन मोल्ड बेस, प्रिसिजन कंपोनेंट मशीनिंग, कैप्स और क्लोजर के लिए मोल्ड बेस, ब्लो मोल्ड बेस, स्टैंडर्ड मोल्ड बेस, कंप्रेशन मोल्ड बेस, डाई कास्टिंग मोल्ड बेस, मोल्ड बेस, ओवर मोल्ड बेस और प्रोटोटाइप मोल्ड बेस बनाती है।

