नई दिल्ली। पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन, सोलर एनर्जी और स्मार्ट ग्रिड सॉल्यूशंस पर केंद्रित EPC कंपनी Suggs Lloyd Limited को TPCODL से HT और LT नेटवर्क के मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट के लिए LOI प्राप्त हुआ है। LOI की कॉन्ट्रैक्ट अवधि तीन साल की है और कुल ऑर्डर वैल्यू (GST सहित) 24,63,21,978 रुपए है।
बिजनेस एक्टिविटीज: Sugs Lloyd Limited एक EPC कंपनी है जो पूरे भारत में पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन, सोलर एनर्जी और स्मार्ट ग्रिड सॉल्यूशंस में लगी हुई है। 2009 में स्थापित और सितंबर 2025 में BSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्टेड, कंपनी ने ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन, सोलर EPC इम्प्लीमेंटेशन, लॉस-रिडक्शन हार्डवेयर और ग्रिड ऑटोमेशन सिस्टम्स में क्षमताएं विकसित की हैं।
कंपनी NTPC, टाटा पावर ग्रुप, अदानी रिन्यूएबल्स, इंडियन रेलवे, कोंकण रेलवे, NBPDCL, SBPDCL, PSPCL, NHAI और NPCL के साथ-साथ कई स्टेट डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों को सर्विसेज प्रदान कर रही है।

