Monday, July 13, 2026 |
Home Corporate Worldआज खुलेगा ‘Suggs Lloyd Limited’का IPO

आज खुलेगा ‘Suggs Lloyd Limited’का IPO

निवेशक 2 सितम्बर 2025 तक कर सकेंगें कंपनी के आईपीओ में आवेदन

by Business Remedies
0 comments
Suggs Lloyd Limited

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली। नई दिल्ली आधारित ‘सुग्स लॉयड लिमिटेड’ सोलर एनर्जी, इलेक्ट्रिकल ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन और सिविल ईपीसी परियोजनाओं का क्रियान्वयन करने वाली विशेषज्ञ कंपनी है। कंपनी द्वारा कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर २ सितम्बर को बंद होगा।
कारोबारी गतिविधियां: 2009 में निगमित, सुग्स लॉयड लिमिटेड एक प्रौद्योगिकी-संचालित इंजीनियरिंग और निर्माण कंपनी है जो नवीकरणीय ऊर्जा, विशेष रूप से सौर ऊर्जा, साथ ही विद्युत संचरण, वितरण और सिविल ईपीसी (इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण) परियोजनाओं में विशेषज्ञता रखती है।
वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 36.36 करोड़ रुपए का राजस्व और 2.29 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 68.75 करोड़ रुपए का राजस्व और 10.48 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 177.87 करोड़ रुपए का राजस्व और 16.78 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि साल दर साल कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन अच्छा होता जा रहा है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 9.52 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी की कुल असेट 133.50 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 38.64 करोड़ रुपए, रिजर्व एवं सरप्लस 22.39 रुपए और कुल कर्ज 74.83 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है।
आईपीओ के संबंध में जानकारी: ‘सुग्स लॉयड लिमिटेड’ का आईपीओ बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर आज खुलकर 2 सितम्बर 2025 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 69,64,000 शेयर 117 रुपए से 123 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 85.66 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 1000 शेयरों का है और रिटेल निवेशकों को कुल 2 लॉट के लिए आवेदन करना होगा। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी 3डाइमेंशन कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश
सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment