Friday, July 10, 2026 |
Home Corporate World‘सुग्स लॉयड लिमिटेड’ को मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड से 3.37 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला

‘सुग्स लॉयड लिमिटेड’ को मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड से 3.37 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला

by Business Remedies
0 comments

New Delhi | Suggs Lloyd Limited, New Delhi आधारित सोलर एनर्जी, इलेक्ट्रिकल ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन और सिविल ईपीसी परियोजनाओं का क्रियान्वयन करने वाली विशेषज्ञ कंपनी है। कंपनी ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को Madhya Pradesh Paschim Kshetra Vidyut Vitran Company Limited से 11 केवी और 33 केवी फॉल्ट पैसेज इंडिकेटर्स (एफपीआई) के डिजाइन, आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग के साथ-साथ Indore SCADA Control Centre में मौजूदा और आगामी SCADA-DMS/ADMS सिस्टम के साथ एकीकरण, जिसमें 5 साल की एएमसी और संचार अवसंरचना शामिल है, के लिए Letter of Award (LOA) प्राप्त हुआ है।

ऑर्डर का मूल्य (जीएसटी सहित) 3,37,31,718/- रुपए है।

कारोबारी गतिविधियां

2009 में निगमित, Suggs Lloyd Limited एक प्रौद्योगिकी-संचालित इंजीनियरिंग और निर्माण कंपनी है, जो नवीकरणीय ऊर्जा, विशेष रूप से सौर ऊर्जा, साथ ही विद्युत संचरण, वितरण और सिविल ईपीसी (इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण) परियोजनाओं में विशेषज्ञता रखती है।

कंपनी सेवाओं की एक व्यापक श्रृंखला प्रदान करती है, जिसमें विद्युत ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास, विद्युत उप-स्टेशनों का निर्माण, और मौजूदा विद्युत प्रणालियों का नवीनीकरण, उन्नयन और संशोधन शामिल है।

नवीन और टिकाऊ इंजीनियरिंग समाधान प्रदान करने की प्रतिबद्धता के साथ, Suggs Lloyd Limited इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, विशेष रूप से नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में, को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

कंपनी की सेवाएं

सोलर ईपीसी

इसके तहत कंपनी ग्राउंड माउंटेड सोलर, रूफटॉप सोलर एनर्जी संबंधित सेवाएं प्रदान करती है।

इलेक्ट्रिकल ईपीसी

इसके तहत कंपनी स्मार्ट मीटर स्थापना कार्य, विद्युत 33/11 किलोवाट लाइन नेटवर्क के लिए एएमसी संबंधित सेवाएं प्रदान करती है।

सिविल ईपीसी

इसके तहत कंपनी सिविल भवन निर्माण, सरकारी भवनों का नवीनीकरण और आधुनिकीकरण संबंधित सेवाएं प्रदान करती है।

मैनपावर स्टाफिंग

इसके तहत कंपनी मैनपावर स्टाफिंग, Government of India के अंतर्गत NAPS/NATS के माध्यम से युवा तकनीकी पेशेवरों की भर्ती संबंधित सेवाएं प्रदान करती है। 31 मार्च, 2025 तक कंपनी में पेरोल पर 206 कर्मचारी कार्यरत थे।



You may also like

Leave a Comment