बिजऩेस रेमडीज/जयपुर State Bank of India जयपुर मण्डल द्वारा 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सशक्त बनाते हुए ‘प्लास्टिक प्रदूषण का अंत’ थीम पर स्टेट बैंक वॉकाथान का आयोजन स्टेट बैंक लर्निंग एण्ड डेवेलोपेमेंट सेंटर, विधाधर नगर, जयपुर पर किया गया, जिसमे बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। इस क्रम में बैंक द्वारा प्लास्टिक मुक्त परिसर का संकल्प लिया गया एवं वॉकाथान में पर्यावरण जागरूकता से संबंधित पोस्टर और बैनर प्रदर्शित किए गये और फलदार पौधों का पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर महाप्रबन्धक प्रबुद्ध कुमार ने कहा की हमारा प्रयास ना केवल पर्यावरण को संरक्षित करना है, बल्कि समाज को भी जागरूक बनाना है। वॉकथान जैसे सामूहिक प्रयास प्लास्टिक मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत करते है। इस अवसर पर पर्यावरण की थीम पर कुछ स्थानों पर जैसे क्षेत्रीय कार्यालय उदयपुर, क्षेत्रीय कार्यालय हनुमानगढ़, क्षेत्रीय कार्यालय चुरू आदि स्थानों पर पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमे बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण विषय पर रचनात्मक चित्र बनाये। प्रतिभागियों ने प्लास्टिक प्रदूषण, हरित जीवन शैली, जल संरक्षण आदि विषयों को सुंदर रंगो में उकेरा। इसके साथ ही विजेताओं को उपहार भी प्रदान किये गये। इसी क्रम में भारतीय स्टेट बैंक, जयपुर मण्डल के महाप्रबन्धक प्रबुद्ध कुमार एवम राजेश कुमार ने स्थानीय प्रधान कार्यालय में तथा बैंक के अधिकारी आवास स्थल पर बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों ने, सभी विभागों में व मंडल की अनेक शाखाओं में फलदार पौधों का पौधारोपण किया गया व पर्यावरण संरक्षण की प्रतिज्ञा ली गयी जिसमे ‘प्लास्टिक प्रदूषण का अंत’ के संकल्प को दोहराया गया।

