बिजऩेस रेमडीज/मुंबई ICICI Prudential Life Insurance ने वित्त वर्ष 2025 में ग्राहकों को पारंपरिक बीमा पॉलिसियों के विरुद्ध ?900 करोड़ से अधिक का ऋण वितरित किया है। यह सुविधा ग्राहकों को अपनी अनपेक्षित वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए फंड उपलब्ध कराती है।
यह ऋण सुविधा ग्राहकों को उनके दीर्घकालिक बीमा उत्पाद में बिना बाधा उत्पन्न किए, आवश्यक फंड प्राप्त करने की सुविधा देती है। वित्त वर्ष 2025 में 42,700 से अधिक ग्राहकों को यह ऋण दिया गया।
इस अवसर पर ICICI Prudential Life Insurance के चीफ ऑपरेशंस ऑफिसर अमीश बैंकर ने कहा कि जीवन बीमा एक दीर्घकालिक उत्पाद है और पॉलिसी की पूरी अवधि तक प्रतिबद्ध रहना वित्तीय लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए आवश्यक है। साथ ही हम यह भी समझते हैं कि कई बार ग्राहकों को फंड की आवश्यकता हो सकती है। ऐसे समय में हम उन्हें ‘पॉलिसी के विरुद्ध ऋण’ सुविधा का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, जिससे न केवल उनकी तत्काल जरूरतें पूरी होंगी बल्कि उनका दीर्घकालिक निवेश भी सुरक्षित रहेगा। ग्राहक पॉलिसी के सरेंडर वैल्यू के 80 प्रतिशत तक ऋण ले सकते हैं। हमारे सभी टचपॉइंट्स (सेवा केंद्र) ऋण अनुरोधों को प्रोसेस करने के लिए सक्षम हैं। उल्लेखनीय है कि 98 प्रतिशत से अधिक ऋण 24 घंटों के भीतर वितरित किए गए और यह पूरी प्रक्रिया कागज रहित है। डिजिटल सेवाओं की बात करें तो 52 प्रतिशत ग्राहकों ने कंपनी की वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से ऋण सुविधा का उपयोग किया। ऋण की चुकौती प्रक्रिया को भी सरल और डिजिटल बना दिया गया है, जिससे ग्राहकों के लिए पूरे ऋण अवधि के दौरान इसे प्रबंधित करना सहज हो गया है। वित्त वर्ष 2025 में ऋण वितरण में 60 प्रतिशत की साल-दर-साल वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि ग्राहक दीर्घकालिक निवेश के प्रति प्रतिबद्ध हैं और इस उत्पाद को अपने वित्तीय लक्ष्यों की पूर्ति के लिए उपयुक्त मानते हैं। महत्वपूर्ण रूप से, पॉलिसी के विरुद्ध ऋण लेने से ग्राहक के क्रेडिट स्कोर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। साथ ही, यह फंड पॉलिसी प्रीमियम के भुगतान में भी उपयोग किया जा सकता है, जिससे पॉलिसी की निरंतरता और उसके लाभ सुनिश्चित किए जा सकते हैं।

