Monday, June 29, 2026 |
Home Banking and InsuranceSouth Indian Bank अब नॉन-टैक्स रसीद पोर्टल (एनटीआरपी) – भारतकोष पर लाइव हुआ

South Indian Bank अब नॉन-टैक्स रसीद पोर्टल (एनटीआरपी) – भारतकोष पर लाइव हुआ

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली South Indian Bank  ने गर्व के साथ यह घोषणा की है कि उसने भारत सरकार के प्रतिष्ठित प्लेटफ़ॉर्म नॉन-टैक्स रसीद पोर्टल (NTRP), जिसे भारतकोष के नाम से भी जाना जाता है, के साथ सफलतापूर्वक एकीकरण कर लिया है। इस तरह, South Indian Bank NTRP पर पेमेंट गेटवे के माध्यम से लाइव होने वाला पहला केरल-आधारित बैंक और पूरे देश में नौवां बैंक बन गया है। NTRP, वित्त मंत्रालय के महालेखा नियंत्रक के कार्यालय की एक पहल है, जो नागरिकों को 66+ केंद्रीय सरकारी विभागों को शुल्क, जुर्माना और अन्य गैर-कर भुगतान ऑनलाइन जमा करने की सुविधा देता है। यह पोर्टल भारत सरकार के सभी मंत्रालयों और विभागों को जोड़ता है और ग्राहकों को 24&7 ऑनलाइन सेवा प्रदान करता है, जिससे सरकारी संग्रहण की प्रक्रिया सरल और सुरक्षित बनती है।
इस एकीकरण के माध्यम से अब नागरिक विभिन्न गैर-कर सरकारी सेवाओं के लिए South Indian Bank के पेमेंट गेटवे के जरिए निर्बाध और सुरक्षित ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं। यह भारत सरकार के डिजिटल इंडिया के विजऩ में एक महत्वपूर्ण योगदान है।
South Indian Bank की वरिष्ठ महाप्रबंधक और प्रमुख – ब्रांच बैंकिंग, बीजी एस एस ने कहा कि हम South Indian Bank  में भारत सरकार की डिजिटल भुगतान अवसंरचना को मजबूत करने के प्रयासों में सेवा देने पर गर्व और आभार व्यक्त करते हैं। एनटीआरपी एक एकीकृत, लाइव प्लेटफॉर्म है जो हमारे ग्राहकों को सरकारी भुगतानों के लिए सुविधाजनक विकल्प देता है। केरल-आधारित पहले बैंक के रूप में एनटीआरपी पर लाइव होना हमारे लिए एक सम्मानजनक उपलब्धि है और यह हमारे नवाचारों व डिजिटल समाधान लाने के संकल्प को दर्शाता है। हम भविष्य में सरकार और अन्य संस्थाओं के साथ ऐसे और प्रयासों में सहयोग की उम्मीद करते हैं, जिससे हमारे ग्राहकों और हितधारकों को लाभ मिले। साउथ इंडियन बैंक इस एकीकरण को केवल एक तकनीकी उपलब्धि नहीं, बल्कि एक रणनीतिक कदम के रूप में देखता है, जिससे वह नए ग्राहकों तक पहुंच बना सके और मौजूदा संबंधों को और मजबूत कर सके। बैंक इस सुविधा को अपने ग्राहक आधार के बीच सक्रिय रूप से प्रचारित करेगा और विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाओं और प्रसार को बढ़ाने हेतु इस साझेदारी का लाभ उठाएगा।



You may also like

Leave a Comment