Thursday, October 15, 2026 |
Home Corporate WorldSona Selection India Limited ने जून तिमाही में दर्ज किया Rs. 9.65 करोड़ का net profit, कुल आय में 40 percent की बढ़त

Sona Selection India Limited ने जून तिमाही में दर्ज किया Rs. 9.65 करोड़ का net profit, कुल आय में 40 percent की बढ़त

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। राजस्थान के प्रमुख textile hub भीलवाड़ा (हमीरगढ़, चित्तौड़गढ़ रोड) में स्थित कपड़ा और परिधान क्षेत्र की अग्रणी कंपनी Sona Selection India Limited ने 30 जून, 2026 को समाप्त हुई पहली तिमाही के unaudited financial results घोषित किए हैं। Standalone balance sheet के अनुसार कंपनी का net profit 101 percent की भारी उछाल के साथ Rs. 9.65 करोड़ पर पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही के Rs. 4.80 करोड़ के मुकाबले दोगुने से भी अधिक है। आलोच्य तिमाही में कंपनी की कुल operating income सालाना आधार पर लगभग 40 percent बढ़कर Rs. 145.97 करोड़ दर्ज की गई, जो बीते वर्ष की इसी अवधि में Rs. 104.39 करोड़ थी, जबकि इस दौरान कंपनी का कुल खर्च Rs. 131.90 करोड़ रहा, जिसमें raw material consumption का मुख्य योगदान Rs. 113.65 करोड़ रहा। तेजी से उभरती हुई इस textile इकाई ने बाजार में मजबूत पकड़ बनाते हुए अपनी paid-up equity share capital को भी जून 2025 के Rs. 15.87 करोड़ से बढ़ाकर Rs. 42.53 करोड़ कर लिया है।

कंपनी की स्थापना वर्ष 2022 में हुई थी और इसने एक स्थापित textile processing unit के अधिग्रहण के बाद job-work आधारित model से आगे बढ़कर manufacturing model की ओर कदम बढ़ाया। कंपनी की additional fabric processing unit जुलाई 2024 में operational हुई। कंपनी value-added fabric के manufacturing और processing में सक्रिय है तथा 100 percent cotton, cotton Lycra, cotton blend और polyester blend जैसे fabrics का production करती है।

कंपनी की manufacturing facility भीलवाड़ा, राजस्थान में स्थित है, जिसे textile industry में “Yarn-Edge” अथवा “Manchester of Rajasthan” के रूप में भी जाना जाता है। यह इकाई लगभग 45,540 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैली है और इसकी installed processing capacity लगभग 82.44 million meters प्रतिवर्ष है। कंपनी का कारोबार advanced technology, स्थापित production capabilities और quality control systems पर आधारित है। इसका उद्देश्य ग्राहकों को लगातार quality, competitive pricing और समय पर delivery के साथ भरोसेमंद textile solutions उपलब्ध कराना है।



You may also like

Leave a Comment