Wednesday, July 1, 2026 |
Home Corporate WorldSodhani Academy of Fintech Enablers Limited का वित्त वर्ष 2025 में कर पश्चात शुद्ध लाभ 109.83 फीसदी बढ़कर रहा 3.84 करोड़ रुपए

Sodhani Academy of Fintech Enablers Limited का वित्त वर्ष 2025 में कर पश्चात शुद्ध लाभ 109.83 फीसदी बढ़कर रहा 3.84 करोड़ रुपए

वित्त वर्ष के लिए 5 फीसदी का अंतिम लाभांश घोषित

by Business Remedies
0 comments
Sodhani Academy of Fintech Enablers Limited

जयपुर। जयपुर आधारित फाइनेंशियल सर्विसेज क्षेत्र में कार्यरत प्रमुख कंपनी सोढ़ानी एकेडमी ऑफ फिनटेक इनेबलर्स लिमिटेड ने 31 मार्च 2025 को समाप्त दूसरी छमाही और वार्षिक वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं। उक्त अवधि में कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन शानदार रहा है।

वित्तीय परिणाम: स्टैंडलोन बैलेंस शीट के अनुसार 31 मार्च 2025 को समाप्त दूसरी छमाही में कंपनी का राजस्व गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 2.23 करोड़ रुपए के मुकाबले 72.19 फीसदी बढ़कर 3.84 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। उक्त अवधि में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 1.29 करोड़ रुपए के मुकाबले 44.96 फीसदी बढ़कर 1.87 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।

31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी का राजस्व गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 3.03 करोड़ रुपए से 115.84 फीसदी बढ़कर 6.54 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। उक्त अवधि में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 1.83 करोड़ रुपए के मुकाबले 109.83 फीसदी बढ़कर 3.84 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
कंपनी की बोर्ड मीटिंग में निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025 के लिए 5 फीसदी का अंतिम लाभांश घोषित किया है।



You may also like

Leave a Comment