नई दिल्ली। नई दिल्ली आधारित देश की प्रमुख पेंट निर्माता कंपनी सिरका पेंट्स लिमिटेड ने 31 मार्च 2026 को समाप्त तिमाही और वार्षिक वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं। कंपनी ने बोर्ड मीटिंग में 2 रुपए प्रति शेयर का अंतिम लाभांश घोषित किया है।
कंसोलिडेटेड बैलेंस शीट के अनुसार 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 101.92 करोड़ रुपए के मुकाबले 135.50 करोड़ रुपए का कुल राजस्व अर्जित किया है।
31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 14.11 करोड़ रुपए के कर पश्चात शुद्ध लाभ के मुकाबले 17.68 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
कंसोलिडेटेड बैलेंस शीट के अनुसार 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 378.94 करोड़ रुपए के मुकाबले 30.98 फीसदी अधिक 496.35 करोड़ रुपए का कुल राजस्व अर्जित किया है।
31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 51.43 करोड़ रुपए के कर पश्चात शुद्ध लाभ मुकाबले 26.40 फीसदी अधिक 65.01 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी ने 11.63 रुपए का ईपीएस अर्जित किया है।

