Sunday, July 12, 2026 |
Home Corporate WorldSirca Paints Limited ने घोषित किए वित्तीय परिणाम, वार्षिक राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि 

Sirca Paints Limited ने घोषित किए वित्तीय परिणाम, वार्षिक राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि 

by Business Remedies
0 comments
Sirca Paints Limited
नई दिल्ली। नई दिल्ली आधारित देश की प्रमुख पेंट निर्माता कंपनी सिरका पेंट्स लिमिटेड ने 31 मार्च 2025 को समाप्त तिमाही और वार्षिक वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं। कंसोलिडेटेड बैलेंस शीट के अनुसार 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 84.72 करोड़ रुपए के मुकाबले 102.10 करोड़ रुपए का कुल राजस्व अर्जित किया है।
31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 12.51 करोड़ रुपए के कर पश्चात शुद्ध लाभ के मुकाबले 14.11 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। कंसोलिडेटेड बैलेंस शीट के अनुसार 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 318.08 करोड़ रुपए के मुकाबले 19.21 फीसदी अधिक 379.15 करोड़ रुपए का कुल राजस्व अर्जित किया है। 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 51.43 करोड़ रुपए के कर पश्चात शुद्ध लाभ मुकाबले 49.05 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी ने 8.95 रुपए का ईपीएस अर्जित किया है।


You may also like

Leave a Comment