241

जयपुर। जयपुर आधारित प्रमुख महिला परिधान निर्माण एवं बिक्री करने वाली कंपनी Signoria Creations Limited ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी कपड़ा व्यवसाय के अलावा एक अतिरिक्त व्यवसाय भी शुरू कर रही है। व्यवसाय के विविधीकरण के लिए कंपनी सफाई कर्मियों के लिए सुरक्षा किट, औद्योगिक श्रमिकों के लिए सुरक्षा किट, अस्पतालों के लिए गैर-बुना/बुना कवर और डिस्पोजेबल/सर्जिकल आइटम, स्कूल यूनिफॉर्म, ऑफिस यूनिफॉर्म, मास्क, शू कवर, सर्जिकल गाउन, ओटी ड्रेस पुरुष/महिला, सरकारी संस्थानों की यूनिफॉर्म, फेस मास्क जैसे व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई किट) के निर्माण, आपूर्ति और विपणन का व्यवसाय शुरू कर रही है।

