बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर
डब्ल्यूएस ऑडियोलॉजी गु्रप की प्रीमियर ब्रांड और हियरिंग एड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में वैश्विक दिग्गज सिग्निया ने जयपुर में ब्रिलियंड साउंड गैलेक्सी (बीएसजी) लॉन्च करने की घोषणा की है। यह एक इनोवेटिव कॉन्सेप्ट है जो देश में हियरिंग सॉल्यूशंस को नए तरीके से परिभाषित कर रहा है। जयपुर में अपनी तरह का यह पहला स्टोर उपभोक्ताओं को अपनी सुनने की क्षमता को स्वयं-खोजने और स्वयं-स्क्रीनिंग करने, श्रवण यंत्रों के साथ लाइव सुनने का अनुभव करने और अपनी श्रवण यात्रा को बढ़ाने के लिए एक सूचित निर्णय लेने में सक्षम बनाएगा।
ब्रिलियंट साउंड गैलेक्सी हियरिंग केयर के आधुनिक दौर की प्रतीक है और सुनने में समस्या से जूझ रहे लोगों को व्यापक और उच्च गुणवत्ता वाले समाधान मुहैया करवाती है। बीएसजी एक ही छत के नीचे इंटैरेक्टिव अनुभव, अभिनव उत्पाद और बहरेपन पर सलाह उपलब्ध करवाती है और हियरिंग केयर सर्विसेज में एक नया मानक स्थापित करती है। वैश्विक स्तर पर बहरेपन के बढ़ते मामले बड़ी चिंता का विषय है और अनुमानित 1.6 अरब लोग इससे प्रभावित हैं। इनमें से 43 करोड़ तो सुनने में गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन का अनुमान है कि यह संख्या वर्ष 2050 तक बढक़र 2.5 अरब तक पहुंच सकती है। अनुमान है कि 70 करोड़ लोगों को सुनने की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ेगा। डब्ल्यूएचओ के अनुमान के अनुसार, भारत में, लगभग 6.3 प्रतिशत आबादी महत्वपूर्ण श्रवण हानि से पीड़ित है और उन्हें अपने जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए हस्तक्षेप की आवश्यकता है। बहरेपन से निपटने के उपाय उपलब्ध होने के बावजूद सुनने में समस्या का सामना करने वाले केवल 20 फीसदी लोगों तक ही कान की मशीन आदि सुनने के उपकरण उपलब्ध हैं। देखभाल की इस कमी के गंभीर सामाजिक परिणाम होते हैं और लोगों मे इससे अकेलेपन की भावना, मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां, संज्ञानात्मक बाधाएं और रोजगार के अवसरों में बाधा आदि परेशानियां उत्पन्न होती हैं। डब्ल्यूएस ऑडियोलॉजी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ अविनाश पवार ने कहा कि बहरापन आज के समय में इंसान में ज्ञानेन्दियों सबंधी सबसे आम समस्या है। सुनने की क्षमता में कमी को एक कलंक की तरह देखा जाता है, यह भी सर्वविदित है। समाज में इस स्थिति के लिए कई कारण हैं, लेकिन सबसे आम बात है कि हम इसके बारे में पर्याप्त चर्चा नहीं करते।’
पवार ने आगे कहा कि सुनने में परेशानी का समय पर इलाज नहीं कराया जाए तो उसके सामाजिक, शारीरिक और मनोवैज्ञानिक परिणाम सामने आते हैं। बीएसजी लॉन्च करने के पीछे हमारा उद्देश्य सुनने की परेशानी से जूझ रहे लोगों को एक युवा और समावेशी अनुभव प्रदान करना करना है जो सुनने में मददगार उपकरणों के प्रति लोगों की धारणाओं को बदले और जयपुर के लोगों को समय रहते समस्या से निपटने के लिए कदम उठाने के लिए प्रेरित करे।’
ब्रिलियंट साउंड गैलेक्सी को जयपुर में इयरबडी हियरिंग क्लीनिक्स संचालित करेगी जो बहुत ही विश्वसनीय हियरिंग एड क्लीनिक रिटेल चेन है और इस बात को समझती है कि बहरापन किसी भी व्यक्ति के गुणत्तपूर्ण जीवन को किस हद तक प्रभावित कर सकता है।
इयरबडी हियरिंग क्लीनिक्स के संस्थापक और निदेशक श्री सैयद सोहेल अरशद ने कहा, ‘जयपुर में ब्रिलियंट साउंड गैलेक्सी सेंटर का उद्घाटन होना सुनने की समस्या से जूझ रहे लोगों को सपोर्ट करने के हमारे मिशन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस पहल से न केवल जागरूकता बढ़ेगी और श्रवण यंत्रों से जुड़ी झिझक को दूर करने में मदद मिलेगी। साथ ही जयपुर और बाहर के लोगों को व्यापक और व्यक्ति की जरूरत के मुताबिक हियरिंग केयर सॉल्यूशंस दिए जा सकेंगे।’

