जयपुर। जयपुर आधारित राष्ट्रीय स्तर पर मसाला उद्योग की प्रमुख कंपनी श्यामधणी इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने बाजार में आईपीएम मसाले की डिमांड को देखते हुए अपने प्लांट का विस्तार किया है, जिसके अंतर्गत एक नई इकाई का शुभारंभ किया गया है। इस मौके पर हुए आयोजन समारोह में राजस्थान खाद्य व्यापार संघ के अध्यक्ष और खाद्य व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता, डॉ. कान्त पाठक, आई.ए.एस. शासन सचिव, कार्मिक विभाग और मंगला सरिया के प्रवर्तक एवं विद्यानगर क्षेत्र से राजनीति में सक्रिय सीताराम अग्रवाल मुख्य अतिथि थे। आयोजन में आगंतुकों, डीलर-डिस्ट्रीब्यूटर व स्टाफ के लिए स्वरुचि भोज का आयोजन किया गया। कंपनी के सेल्स डायरेक्टर विट्ठल अग्रवाल ने मुख्य अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
कंपनी के प्रबंध निदेशक रामावतार अग्रवाल ने कहा कि ”हमारी कंपनी का उद्देश्य जनता को हमेशा शुद्ध एवं गुणवत्तायुक्त उत्पाद उपलब्ध कराना रहा है। इस बात को ध्यान रखते हुए हमारी कंपनी ने आईपीएम श्रेणी के मसालों का निर्माण एवं बिक्री शुरू की है। आईपीएम मसालों की मांग को पूरा करने के लिए एक और नई इकाई का शुभारंभ किया गया है।”
कार्यक्रम के अंत में इंडस्ट्री मैनेजर प्रदीप पारीक ने सभी आगंतुक अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

