जयपुर | बिजनेस रेमेडीज | जयपुर आधारित Shyam Dhani Industries Limited प्रीमियम मसाले, मसाला पाउडर, साबुत मसाले आदि की निर्माता, निर्यातक, थोक विक्रेता और आपूर्तिकर्ता कंपनी है। कंपनी ने 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 के वार्षिक और अर्धवार्षिक वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं। 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 12,475.41 लाख रुपए के मुकाबले 17.20 फीसदी अधिक 14,621.88 लाख रुपए का कुल राजस्व अर्जित किया है। इसी प्रकार 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 804.16 लाख रुपए के मुकाबले 6.16 फीसदी अधिक 853.70 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 छमाही में कंपनी ने 8,239.34 लाख रुपए का राजस्व और 433.67 लाख रुपए का समेकित कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने 5.20 रुपए का EPS अर्जित किया है।
कारोबारी गतिविधियां:
Shyam Dhani Industries Limited का निगमन 1995 में हुआ था। यह एक ISO प्रमाणित कंपनी है और प्रीमियम मसाले, मसाला पाउडर, साबुत मसाले आदि की निर्माता, निर्यातक, थोक विक्रेता और आपूर्तिकर्ता है। Shyam Dhani काला नमक, सेंधा नमक, चावल, पोहा, कसूरी मेथी जैसे किराना उत्पादों और Oregano, Peri Peri, मिर्च के flakes, मिश्रित जड़ी-बूटियां, प्याज के flakes और टमाटर powder सहित विभिन्न प्रकार की जड़ी-बूटियों और मसालों का व्यापार और वितरण करती है। कंपनी “Shyam” ब्रांड नाम के तहत पिसे हुए, मिश्रित और साबुत मसालों सहित 163 प्रकार के मसालों का processing कर बिक्री करती है।
कंपनी की विनिर्माण इकाई Rajasthan के Jaipur में स्थित है। कंपनी General Trade (थोक विक्रेता और वितरक), Modern Trade (Supermarket और Retail Chain) और Quick Commerce Platform (Apps) के माध्यम से उत्पादों की आसान उपलब्धता सुनिश्चित करती है। कंपनी Private Labeling, HoReCa (Hotel, Restaurant, Catering) बिक्री और निर्यात बिक्री में भी संलग्न है।

