Friday, July 10, 2026 |
Home Corporate WorldShubhashree Biofuels Energy Limited ने वित्त वर्ष 2025 में

Shubhashree Biofuels Energy Limited ने वित्त वर्ष 2025 में

145.15 फीसदी अधिक 8.09 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। जयपुर आधारित कंपनी शुभश्री बायोफ्यूल्स एनर्जी लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही और वार्षिक वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं। उक्त अवधि में कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है। 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में 85.76 करोड़ रुपए का राजस्व 4.06 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
कंसोलिडेटेड बैलेंस शीट के अनुसार 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 94.88 करोड़ रुपए के कुल राजस्व के मुकाबले 72.11 फीसदी अधिक 163.30 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है। 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 3.30 करोड़ रुपए के कर पश्चात शुद्ध लाभ के मुकाबले 145.15 फीसदी अधिक 8.09 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी ने 17.56 रुपए का बेसिक ईपीएस अर्जित किया है।

कारोबारी गतिविधियां: शुभश्री बायोफ्यूल्स एनर्जी लिमिटेड की स्थापना 2013 में हुई थी और यह पुनर्नवीनीकरण सामग्री, कपड़ा प्रसंस्करण, फार्मास्युटिकल, धातु आदि क्षेत्रों में काम करने वाले ग्राहकों को बायोमास पैलेट्स और ब्रिकेट्स सहित बायोमास ईंधन की आपूर्ति करती है। कंपनी ने तीन ब्रिकेटिंग और पेलेटिंग मशीनें स्थापित की हैं, जिनमें से एक कंपनी के स्वामित्व में है और अन्य दो को परिसर के साथ पट्टे पर दिया गया है, जिनकी संयुक्त क्षमता 132 टन प्रति दिन है। अक्टूबर 2023 से फरवरी 2024 की अवधि में, कंपनी ने 12090 टन बायोमास ईंधन का उत्पादन किया, जबकि कुल बिक्री मात्रा लगभग 50600 टन थी और निर्मित वस्तुओं की हिस्सेदारी कुल बिक्री मात्रा का लगभग 23.8 फीसदी थी। कंपनी के ग्राहक मुख्य रूप से भारत के उत्तरी राज्यों, विशेषकर हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और एनसीआर क्षेत्र से हैं।



You may also like

Leave a Comment