Wednesday, May 20, 2026 |
Home AutomobileShriram Finance का जयपुर में Two-Wheeler Exchange और Loan Mela 28 और 29 सितंबर को

Shriram Finance का जयपुर में Two-Wheeler Exchange और Loan Mela 28 और 29 सितंबर को

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। Shriram Group की प्रमुख कंपनी Shriram Finance Limited 28 और 29 सितंबर, 2024 को Pink Square Mall, जयपुर, में two wheeler exchange और loan mela आयोजित करेगा। श्रीराम फाइनेंस ने यह एक्सचेंज और लोन मेला हीरो, सुझुकी, यामाहा, टीवीएस, रॉयल एनफील्ड जैसे OEM के साथ मिल कर आयोजित किया है। इस मेले का आयोजन ग्राहकों के लिए सुविधाजनक, आसान और कुशल तरीके से टू-व्हीलर लोन उपलब्ध कराने तथा इस त्यौहार के सीजन में उनके सपनों का टू-व्हीलर खरीदने में उनकी सहायता करने के लिए किया गया है।

जयपुर और उसके आसपास के निवासी इस लोन मेले में आ कर, Shriram Finance Two-Wheeler Loan Eligibility Voucher से अपनी लोन पात्रता राशि जान सकते हैं, जिससे उनके लोन स्वीकृति प्रक्रिया सरल बन जाती है। www.shriramfinance.in या श्रीराम वन ऐप पर केवल अपनी बुनियादी जानकारी भरकर, ग्राहकों को पूर्ण लोन विवरण के साथ एक वाउचर प्राप्त होगा, जिसे वे आगे की लोन प्रक्रिया के लिए लोन मेले में Shriram Finance Representative को प्रस्तुत कर सकते हैं। हालाँकि अप्रूवल में सिर्फ 10 मिनट लगते हैं, लोन का वितरण 24 घंटे में होता है।

इस पहल के बारे में बताते हुए, Elizabeth Venkataraman, Executive Director-Marketing, Shriram Finance Limited ने कहा कि त्योहारों का सीजन नए वाहनों की खरीदारी के लिए एक शुभ समय होता है। Shriram Finance an exchange and loan fair आयोजित कर रहा है, जिसमें ग्राहकों को नया two-wheeler खरीदने या अपने टू-व्हीलर को बदलने का अवसर दिया जा रहा है। प्रक्रिया को और अधिक आसान बनाने के लिए, लोन मेले में ग्राहकों को लोन पात्रता वाउचर प्रदान किया जाता है, जिससे उन्हें उन्हें तुरंत अपने लोन पात्रता की जानकारी मिलती है। इससे एक सहज और त्वरित प्रक्रिया सुनिश्चित होती है, जिससे जयपुर और राजस्थान में परिवारों के लिए घर में नया टू-व्हीलर लाने और इस festival season को मनाना आसान हो जाता है।



You may also like

Leave a Comment