मुंबई, 11 अगस्त 2025: Shreeji Shipping Global Limited (SSGL) ने अनाउंस किया है कि वह मंगलवार 19 अगस्त 2025 को इक्विटी शेयरों के अपने इनिशियल पब्लिक ऑफर (आईपीओ) के संबंध में अपनी बोली /इश्यू खोलेगी। बोली/इश्यू गुरुवार, 21 अगस्त 2025 को क्लोज होगा। एंकर इन्वेस्टर बिडिंग की डेट सोमवार, 18 अगस्त 2025 होगी।
बोली कम से कम 58 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 58 इक्विटी शेयरों के मल्टीपल्स में लगाई जा सकती है। (“बोली डिटेल्स”) इश्यू का प्राइस बैंड ₹240 से ₹252 प्रति इक्विटी शेयर फिक्स्ड किया गया है। (“इश्यू प्राइस”) टोटल इश्यू साइज़ में ₹10 प्रत्येक की फेस वैल्यू वाले 16,298,000 इक्विटी शेयरों का 100% फ्रेश इश्यू (“Fresh Issue”) शामिल है। कंपनी इस फ्रेश इश्यू से प्राप्त नेट प्रोसीड्स का इस्तेमाल वेसेल्स (सुप्रामैक्स कैटेगरी में ड्राई बल्क कैरियर्स) के एक्विजिशन के लिए, जिसकी अनुमानित लागत ₹2,511.79 मिलियन [₹251.18 करोड़] है, कंपनी द्वारा लिए गए कुछ आउटस्टैंडिंग बॉरोइंग्स के पार्ट या फुल में प्री-पेमेंट/री-पेमेंट के लिए, जिसकी अनुमानित लागत ₹230 मिलियन [₹23 करोड़] है, और बैलेंस अमाउंट को जनरल कॉर्पोरेट पर्पस के लिए यूटिलाइज करने की योजना बना रही है।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (NSE) और BSE लिमिटेड (“BSE” और NSE के साथ मिलकर, “स्टॉक एक्सचेंज”) पर कंपनी के 05 अगस्त 2025 के रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के माध्यम से ऑफर किए गए इक्विटी शेयरों को लिस्ट करने का प्रस्ताव है, जिसे रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (ROC), अहमदाबाद, गुजरात के पास फाइल किया गया है। इस इश्यू के उद्देश्य से, डेजिग्नेटेड स्टॉक एक्सचेंज BSE लिमिटेड होगा। बीलाइन कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड और एलारा कैपिटल (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड आईपीओ के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर्स हैं।

