Saturday, March 7, 2026 |
Home » Shree Cement ने विशाल भारद्वाज को हैड ऑफ कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी नियुक्त किया

Shree Cement ने विशाल भारद्वाज को हैड ऑफ कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी नियुक्त किया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली भारत के अग्रणी सीमेंट उत्पादकों में से एक Shree Cement ने स्थायी एवं समावेशी विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए विशाल भारद्वाज को हैड-कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी नियुक्त करने की घोषणा की है।
भारद्वाज के पास देश-विदेश में प्रभावी CSR योजनाओं की अवधारणा तैयार करने और इन्हें अंजाम देने में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। सीमेंट, फार्मास्युटिकल एवं कैमिकल सेक्टरों में उनकी गहन विशेषज्ञता है। वे इंडोरामा कॉर्पोरेशन से श्री सीमेंट में आए हैं, जहां वे दुबई में ग्रुप सीएसआर हैड के रूप में काम करते हुए कंपनी के ग्लोबल सीएसआर एजेंडा का नेतृत्व कर रहे थे। समुदाय-उन्मुख बदलाव को बवा देने वाले  भारद्वाज समावेशी विकास, दीर्घकालिक साझेदारियों तथा स्थायी कल के लिए हेतु स्मार्ट आज के निर्माण हेतु स्थायी बदलाव को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। श्री सीमेंट में अपनी नई भूमिका में भारद्वाज कंपनी की सीएसआर योजनाओं का नेतृत्व करेंगे। वे गुणवत्ता एवं प्रभावी परिणामों पर ध्यान केंद्रित करते हुए सामरिक साझेदारियों के माध्यम से समुदाय में सामाजिक प्रभाव का पैमाना बढ़ाने में योगदान देंगे। नीरज अखौरी, मैनेजिंग डायरेक्टर, Shree Cement ने इस नियुक्ति पर बात करते हुए कहा, कि Shree Cement में हम सामाजिक उत्तरदायित्व को हमारे कारोबार का जरूरी स्तंभ मानते हैं। विशाल भारद्वाज का स्वागत करते हुए हमें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है, जिनका विश्वस्तरीय परिप्रेक्ष्य और सीएसआर को लेकर विशेष समझ स्थायित्व की दिशा में हमारे प्रयासों को गति प्रदान करेगी। उनका नेतृत्व राष्ट्रीय विकास को प्राथमिकता देते हुए समाज कल्याण में हमारे निवेश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
Shree Cement में अपनी नई भूमिका पर बात करते हुए भारद्वाज ने कहा, ‘‘Shree Cement के साथ जुड़ते हुए मुझे बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है, यह एक ऐसी कंपनी है जो हमेशा से राष्ट्र निर्माण एवं समुदाय के कल्याण में सक्रिय रही है। मुझे विश्वास है कि विभिन्न लोकेशनों की टीमों के साथ मिलकर हम आधुनिक, समावेशी एवं प्रभावशाली सीएसआर प्रोग्राम लेकर आएंगे, जो लोगों को सशक्त बनाकर समाज पर सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न कर सकेंगे।’ Shree Cement ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के लिए प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करते हुए 6.7 लाख से अधिक लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न किया है। कंपनी के CSR प्रयास यूएन के सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप हैं। कंपनी स्वास्थ्यसेवाओं, शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, ग्रामीण विकास एवं पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय है। श्री फाउंडेशन ट्रस्ट के माध्यम से कंपनी स्थायी विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए असंख्य गांवों में स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर काम करती है, तथा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देती है।



You may also like

Leave a Comment