जयपुर | बिजनेस रेमेडीज | पश्चिम बंगाल आधारित Shree Balaji (Mala) Textiles Limited B2B कॉटन साड़ी सेगमेंट में उच्च गुणवत्ता वाली सूती साड़ियों के निर्माण एवं थोक वितरण में संलग्न कंपनी है। कंपनी द्वारा कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्य की पूर्ति हेतु BSE SME Platform पर IPO लाया जा रहा है। कंपनी का IPO आज खुलकर 24 जुलाई 2026 को बंद होगा।
कारोबारी गतिविधियां:
पश्चिम बंगाल आधारित Shree Balaji (Mala) Textiles Limited का निगमन 2005 में हुआ था और यह देश के B2B कॉटन साड़ी सेगमेंट में उच्च गुणवत्ता वाली सूती साड़ियों के निर्माण और थोक वितरण में लगी हुई है। Shree Balaji (Mala) Textiles Limited अपने उत्पादों को अपने ब्रांड नाम Mala Saree के तहत बेचती है और पूरे भारत में उपभोक्ताओं की विविध प्राथमिकताओं को पूरा करने के लिए डिज़ाइन और शैलियों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करती है। कंपनी Business-to-Business (B2B) मॉडल पर काम करती है और 31 मार्च, 2026 तक Shree Balaji (Mala) Textiles Limited ने 105 से अधिक ब्रोकर, 13 डीलर, 69 थोक विक्रेताओं और लगभग 3,000 खुदरा विक्रेताओं के व्यापक नेटवर्क के माध्यम से उत्पादों का वितरण किया है।
वित्तीय प्रदर्शन:
वित्त वर्ष 2024 में Shree Balaji (Mala) Textiles Limited ने 19,589.37 लाख रुपए का कुल राजस्व और 245.64 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 19,343.56 लाख रुपए का कुल राजस्व और 494.61 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया। वहीं, वित्त वर्ष 2026 में Shree Balaji (Mala) Textiles Limited ने 21,239.90 लाख रुपए का कुल राजस्व और 585.42 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने करीब 2.75 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है।
IPO के संबंध में जानकारी:
Shree Balaji (Mala) Textiles Limited का IPO BSE SME Platform पर आज खुलकर 24 जुलाई 2026 को बंद होगा। कंपनी द्वारा Book Built Issue प्रणाली से 10 रुपए फेस वैल्यू के 27,00,000 इक्विटी शेयर 66 रुपए से 70 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 18.90 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। IPO का मार्केट लॉट साइज 2000 शेयरों का है और रिटेल निवेशकों को दो लॉट के लिए आवेदन करना होगा। कंपनी के IPO का प्रबंधन प्रमुख Lead Manager कंपनी GYR Capital Advisors Private Limited द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

