नई दिल्ली। शिवालिक पावर कंट्रोल लिमिटेड ने देश में अपने भौगोलिक विस्तार को तेज करते हुए दो नए राज्यों में अपनी नई शाखाएं खोलने की घोषणा की है। LT और HT Electrical Panels के निर्माण क्षेत्र में देश की एक अग्रणी और प्रतिष्ठित कंपनी के रूप में स्थापित शिवालिक पावर कंट्रोल लिमिटेड, उद्योग जगत के लिए उच्च गुणवत्ता वाले Customised Electrical Control Panels, Distribution Boards और Power Management Solutions प्रदान करने के लिए जानी जाती है। कंपनी ने National Stock Exchange को दी गई आधिकारिक सूचना में इस विस्तार की जानकारी दी।
कंपनी द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, पहला नया Branch Office उत्तराखंड के उधम सिंह नगर (गदरपुर, आर्यनगर) में खोला गया है, जबकि दूसरा Office दक्षिण भारत के प्रमुख व्यापारिक केंद्र बेंगलुरु, कर्नाटक (इंदिरा नगर II Stage) में शुरू किया गया है। इन नई शाखाओं को खोलने का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय स्तर पर कंपनी की परिचालन उपस्थिति को और मजबूत करना, स्थानीय ग्राहकों व व्यावसायिक सहयोगियों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करना और कंपनी की दीर्घकालिक Business विस्तार योजनाओं को गति देना है। कंपनी के प्रबंध निदेशक अमित कंवर जिंदल के अनुसार, यह रणनीतिक कदम आने वाले समय में नए बाजारों से अधिक Orders हासिल करने और परिचालन दक्षता बढ़ाने में बेहद मददगार साबित होगा।

