लक्ष्मणगढ़। शेखावाटी क्षेत्र में कला और संस्कृति को नई दिशा देने वाला चार दिवसीय Shekhawati International Art Residency 2026 सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। यह आयोजन 1 से 4 अप्रैल 2026 तक Mody Institute of Technology and Science में आयोजित किया गया, जिसमें देश-विदेश के 10 प्रमुख कलाकारों ने भाग लिया।
Dhayas Arts, Swishin और Mody University के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस Art Residency ने विभिन्न संस्कृतियों के बीच रचनात्मक संवाद और कला के आदान-प्रदान को सशक्त मंच प्रदान किया। चार दिनों तक चले इस आयोजन में कलाकारों ने अपनी रचनात्मक अभिव्यक्तियों के माध्यम से शेखावाटी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जुड़ाव स्थापित किया। इस दौरान Mody परिसर एक जीवंत ‘Open Studio’ में परिवर्तित रहा, जहां संवाद, प्रयोग और सृजन का अद्भुत संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम का आयोजन University के School of Design द्वारा किया गया। Residency का क्यूरेशन Mahaveer Pratap Sharma और Dr. Sangeeta Singh ने किया। University प्रशासन के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का समन्वयन Prof. Rajesh Dangoria, Architect Smriti Saraswat, Himanshu Angira और Pragya Kapoor ने किया।
इस अवसर पर University प्रबंधन ने बताया कि इस तरह के अंतरराष्ट्रीय आयोजन न केवल क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करते हैं, बल्कि विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव भी प्रदान करते हैं। Residency के माध्यम से छात्राओं को वैश्विक कला परिदृश्य से सीधे जुड़ने का अवसर मिला।
आयोजन के सफल समापन के साथ ही शेखावाटी को अंतरराष्ट्रीय कला संवाद के उभरते केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

