Wednesday, May 20, 2026 |
Home Breaking Newsलगातार तीन सत्रों की गिरावट के बाद हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, Sensex 939 अंक उछला

लगातार तीन सत्रों की गिरावट के बाद हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, Sensex 939 अंक उछला

by Business Remedies
0 comments
Stock Market LIVE Updates showing Sensex down and Nifty below 26150

Mumbai, 16 मार्च। लगातार तीन सत्रों की गिरावट के बाद हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुआ। दिन के शुरुआती कारोबार में बड़े उतार-चढ़ाव के बाद बैंकों, ऑटो और FMCG क्षेत्रों में तेजी के चलते बाजार में 1 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। दोपहर के बाद दोनों प्रमुख Benchmarkों ने अच्छी रिकवरी की और BSE Sensex जहां 939 अंक या 1.26 प्रतिशत बढ़कर 75,502.85 पर बंद हुआ, तो वहीं Nifty50 1.11 प्रतिशत या 257.70 अंक बढ़कर 23,408.80 पर बंद हुआ।

कारोबारी सत्र के दौरान Sensex 1,241 अंक या 1.66 प्रतिशत बढ़कर 75,805.27 के अपने दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, तो वहीं Nifty 351 अंक या 1.5 प्रतिशत बढ़कर 23,502 के अपने दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान व्यापक बाजारों का प्रदर्शन Benchmark सूचकांकों से कमजोर रहा। Nifty Midcap Index में 0.43 प्रतिशत और Nifty Smallcap Index में 0.65 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।

सेक्टरवार देखें तो, Nifty Auto में सबसे ज्यादा 1.67 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। वहीं Nifty FMCG में 1.14 प्रतिशत, Nifty Financial Services में 1.50 प्रतिशत और Nifty Bank में 1.22 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। वहीं, Nifty Realty (1.57 प्रतिशत की गिरावट) का प्रदर्शन अपने समकक्षों से कमजोर रहा। इसके अलावा, Nifty Oil and Gas Index में 1.58 प्रतिशत तो Nifty IT में मामूली 0.10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

Nifty50 में BEL, Max Healthcare, Wipro, Coal India, ONGC, Dr. Reddy’s, Sun Pharma, Shriram Finance, Cipla और Power Grid के शेयरों में 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। इसके उलट, UltraTech Cement, Grasim Industries, Mahindra & Mahindra, Eternal, Trent, HDFC, Bajaj Finance, JSW और Bajaj Auto के शेयरों में (4.4 प्रतिशत से 2.1 प्रतिशत) सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। वहीं, कच्चे तेल की कीमतें 105 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी रहीं क्योंकि तीन दिनों में Fujairah पर दूसरे हमले के बाद Middle East में आपूर्ति संबंधी जोखिम बढ़ गए। Fujairah United Arab Emirates का एक महत्वपूर्ण बंदरगाह है जो Hormuz Strait के ठीक बाहर स्थित है।



You may also like

Leave a Comment