Tuesday, July 14, 2026 |
Home Educationसेम्बकॉर्प ने श्री सत्य साई करुणानिकेतनम गुरुकुल के लिए रूफटॉप सोलर स्थापित किया

सेम्बकॉर्प ने श्री सत्य साई करुणानिकेतनम गुरुकुल के लिए रूफटॉप सोलर स्थापित किया

by Business Remedies
0 comments

 

बिजऩेस रेमेडीज/बेंगलुरु

ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड और यारो इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड, सेम्बकॉर्प इंडस्ट्रीज (सेम्बकॉर्प) की सहायक कंपनियों ने कर्नाटक के तुमकुरु में श्री सत्य साईं करुण्यनिकेतनम गुरुकुल, जो वंचित बच्चों के लिए एक स्कूल है, के लिए 60्यङ्खश्च की छत पर सौर ऊर्जा प्रणाली स्थापित की है।

इस रूफटॉप सोलर ऊर्जा प्रणाली का उद्घाटन मधुसूदन साईं वैश्विक मानवतावादी मिशन के संस्थापक सद्गुरु मधुसूदन साईं ने किया। समारोह में टी.बी.  जयचंद्र (दिल्ली में कर्नाटक के विशेष प्रतिनिधि और सिरा विधान सभा के सदस्य (एमएलए),  सीबी सुरेश बाबू (चिक्कनायकनहल्ली विधायक) सहित वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने भाग लिया।

प्रशांति बालमंदिरा ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री सत्य साईं करुणानिकेतनम गुरुकुल, 48 एकड़ के परिसर में लगभग 450 छात्रों को शिक्षा देता है। इस छत पर सौर स्थापना के माध्यम से, श्री सत्य साईं करुणानिकेतनम गुरुकुल सालाना 70,000 किलोग्राम से अधिक ष्टह्र२द्ग  बचा सकता है, जो एक वर्ष में संचालित 16 से अधिक कारों  के बराबर है।

एशिया में एक अग्रणी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी के रूप में, सेम्बकॉर्प एक ऊर्जा परिवर्तन को सक्षम करने की अपनी क्षमता को पहचानता है जो व्यापक समुदायों पर विचार करता है, उन परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित करता है जो महत्वपूर्ण और स्थायी प्रभाव पैदा करते हैं। यह परियोजनाएं सौर ऊर्जा प्रणालियों की स्थापना का समर्थन करके समुदायों को डीकार्बोनाइज करने में सक्षम बनाते है।

 



You may also like

Leave a Comment