बिजनेस रेमेडीज़/जोधपुर। भारतीय स्टेट बैंक, जयपुर मंडल के मुख्य महाप्रबंधक संदीप भटनागर ने आज सूर्या उदयनगर में ‘एसबीआई सम्मान- राष्टीय दिग्गजोंको श्रद्धांजलि’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम बीएसएफ सैनिक स्वर्गीय भैरों सिंह राठौड़ को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित किया गया, जिन्हें लोंगे वाला की लड़ाई के दौरान उनकी बहादुरी के लिए जाना जाता है।
‘सम्मान’-एसबीआई फाउंडेशन द्वारा शुरू की गई एक विशेष सीएसआर कार्यक्रम श्रृंखला है, जिसका उद्देश्य देश के विभिन्न हिस्सों से प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानियों, युद्ध वीरों और जननायकों को श्रद्धांजलि अर्पित करना है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत उनके पैतृक गांवों में विकासात्मक गतिविधियां की जाती हैं। स्व. नायक भैरों सिंह राठौड़ देश के उन दिग्गजोंमें से एक हैं जिन्हें ‘सम्मान’ कार्यक्रम के लिए चुना गया है, और उनके पैतृक स्थान सूर्या उदयनगर में कई विकासात्मक कार्य किए जा रहे हैं।
एसबीआई फाउंडेशन ने इस कार्यक्रम के कार्यान्वयन के लिए एक वर्ष की अवधि के लिए उरमुल ट्रस्ट के साथ टाई-अप किया है। अब तक जिन गतिविधियों की शुरुआत की गई है, उनमें सरकारी स्कूलों और आंगनवाडिय़ों का उन्नयन, पानी के फिल्टर लगाना, सोलर स्ट्रीट लाइट्स और ओपन जिम की स्थापना शामिल हैं। इसके अलावा, स्थानीय युवाओं को सैन्य बलों में शामिल होने की तैयारी के लिए ‘भैरों सिंह राठौड़ युवा प्रशिक्षण अकादमी’ भी स्थापित की गई है।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए भटनागर ने कहा कि नायक भैरों सिंह राठौड़ राजस्थान के सबसे साहसी योद्धाओं में से एक हैं, और लोंगेवाला की लड़ाई में उनके अद्वितीय शौर्य और साहस ने एक अमिट छाप छोड़ी है। उनके गांव के विकास में योगदान देना हमारे लिए गर्व की बात है, और हमें विश्वास है कि हमारी इस पहल से स्थानीय समुदाय के लोगों को लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर उपस्थित बीएसएफ राजस्थान फ्रंटियर के महानिरीक्षक एमएल गर्ग ने कहा कि बैंकिंग से आगे बढक़र ग्रामीण समुदायों की जरूरतों को पूरा करने के लिए यह एसबीआई की एक अनोखी पहल है।
नायक भैरों सिंह के वल हमारे फ्रंटियर के ही नहीं, बल्कि राष्ट्र के गौरव हैं। मुझे एसबीआई द्वारा शुरू की गई इस पहल में शामिल होने की खुशी हो रही है। मुझे यकीन है कि बहादुर नायकों के गांवों को पहचानने और उत्थान करने के इस आंदोलन में अन्य कॉरपोरेट भी शामिल होंगे, जिसकी शुरुआत एसबीआई ने की है।
एसबीआई फाउंडेशन के प्रबंध निदेशक संजय प्रकाश ने कहा, “सम्मान एक विशेष पहल है, जिसका लक्ष्य उन व्यक्तियों को श्रद्धांजलि देना है जिन्होंने देश के इतिहास में गहरी छाप छोड़ी है। भैरों सिंह भारतीय सैन्य बल के प्रमुख व्यक्तित्व हैं, और ‘सम्मान’ कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हमें गर्व हो रहा है। हम आशा करते हैं कि उनके साहस वीरता और शौर्य से आने वाली पीढिय़ां प्रेरित होती रहेंगी और वे उनके लिए प्रेरणा का स्त्रोत बने रहेंगे।

