Sunday, July 12, 2026 |
Home Metro City Specialसंकल्प गायन समूह ने विवान सेवा संस्थान को एंबुलेंस भेंट की

संकल्प गायन समूह ने विवान सेवा संस्थान को एंबुलेंस भेंट की

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। संकल्प गायन समूह द्वारा विवान सेवा संस्थान (लकवा घर) के मरीजों के लिए डॉ मुकेश भास्कर को एक एंबुलेंस भेंट की गई। एंबुलेंस का उद्घाटन मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ ने फीता काटकर किया।
संकल्प गायन समूह के संस्थापक विजेंद्र नाथ भार्गव ने बताया कि उन्होंने यह कार्य अपने रिश्तेदारों, मित्रों, सन टू ह्यूमन देवनगर, जवाहर सर्किल और कुछ भामाशाह भरत जैन, प्रियंका जैन, प्रेरणा जैन, राम प्रकाश गर्ग, कैलाश शर्मा, दिलीप केसवानी, लक्ष्मी नारायण जैसी भामाशाहों के सहयोग से चार महीने में पूरा किया। पूर्व में भी संकल्प गायन समूह द्वारा 6 सर्जिकल बेड, उनके मैट्ट्रेस व्हीलचेयर देकर मरीजों की सुविधा को बढ़ाया। इस ग्रुप का कार्य न केवल गायन की गुणवत्ता बनाने के लिए अपने निवास स्थान पर प्रैक्टिस सेशन कराते है जिसमें स्वयं एवं विशेषज्ञ हेमंत भारद्वाज फोटोग्राफर प्रैक्टिस कराते हैं। यह ग्रुप लगातार समाज की सेवा में प्रयासरत है, ताकि गरीब तबके के लोग अच्छा जीवन जी सके इसके लिए वृद्धआश्रम अनाथ आश्रम और मरीजों के बीच जाते हैं उनकी तन मन धन से सेवा करने का प्रयास करते हैं।
मुकेश भास्कर ने जब सोलर सिस्टम लगाने की बात कही तो वहां के विधायक ने रुपये 5 लाख की घोषणा की है, जिसके उपयोग से मरीजों को को अधिक सुविधा मिल पाएगी। संकल्प गायन समूह ने अभी तक तीन प्रोग्राम नि:शुल्क कराये हैं और चौथा प्रोग्राम एंबुलेंस के लिए चैरिटी कराया है अब नेक्स्ट प्रोग्राम दिसंबर या जनवरी माह में करने का है, जिसमें मदर फादर स्पेशल रखा जाएगा, जिससे समाज में जो मदर फादर और पुत्र में दूरिया है वह दूर हो सके। यह प्रोग्राम बहुत अच्छा होने जा रहा है, जिसमें भार्गव स्वयं एक नाटक प्रस्तुत करेंगे।



You may also like

Leave a Comment