बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर State Bank of India जयपुर मण्डल द्वारा भारत रत्न Dr. Bhimrao Ambedkarर की 135वीं जयंती के अवसर पर एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बैंक के कर्मचारियों और उनके परिवारजनों ने भी भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पण और दीप प्रज्वलन से की गई। इसके उपरांत महाप्रबंधक श्री मदन एल. एस. ने अपने उद्बोधन में बताया कि ‘बाबा साहेब का जीवन हमें समानता, शिक्षा और आत्म-सशक्तिकरण की प्रेरणा देता है। हमें उनके विचारों को अपने कार्य और जीवन में आत्मसात करना चाहिए।’
इस अवसर पर State Bank अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन (सेवा) जयपुर मण्डल के अध्यक्ष अशोक मीणा एवं महासचिव विनोद तंवर ने भी अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके संविधान निर्माण में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर Bank द्वारा 50 प्रतिभावान बच्चों को अध्ययन सामग्री भी वितरित की गई। उप महाप्रबंधक एवं मण्डल विकास अधिकारी कल्याण गजवेल्लि ने उपस्थित स्टाफ सदस्यों को बैंक द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया। सभी ने संकल्प लिया कि वे डॉ. अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलते हुए समाज में समानता, न्याय और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देंगे। समारोह में बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामय उपस्थिती रही।

