Thursday, August 13, 2026 |
Home Corporate WorldSBC Exports Limited ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मुनाफे और राजस्व में शानदार बढ़त दर्ज की

SBC Exports Limited ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मुनाफे और राजस्व में शानदार बढ़त दर्ज की

by Business Remedies
0 comments
शुद्ध लाभ सालाना आधार पर करीब 268 फीसदी बढ़कर हुआ 960.44 लाख रुपये
नई दिल्ली। आधारित एसबीसी एक्सपोर्ट्स लिमिटेड मुख्य रूप से गारमेंट्स व परिधान निर्माण, कपड़ा निर्यात और आईटी व मैनपावर सपोर्ट सर्विसेज के क्षेत्र में सक्रिय है। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित कर दिए हैं, जिसमें कंपनी ने मुनाफे और राजस्व में शानदार बढ़त दर्ज की है। कंपनी द्वारा जारी असंशोधित वित्तीय परिणामों के अनुसार, 30 जून 2026 को समाप्त हुई इस तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर करीब 268 फीसदी बढ़कर 960.44 लाख रुपये हो गया है, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही (30 जून 2025 को समाप्त) में 260.81 लाख रुपये था। इसके साथ ही तिमाही-दर-तिमाही आधार पर भी कंपनी के प्रदर्शन में सुधार देखा गया है, जहां पिछली तिमाही (31 मार्च 2026) का शुद्ध लाभ 608.11 लाख रुपये रहा था।कंपनी के कुल राजस्व में भी इस तिमाही के दौरान उल्लेखनीय उछाल देखा गया है। 30 जून 2026 को समाप्त तिमाही में कंपनी की कुल आय 12,484.80 लाख रुपये रही, जो पिछले साल की इसी अवधि के 7,280.53 लाख रुपये के मुकाबले लगभग 71.4 फीसदी अधिक है। हालांकि, पिछली तिमाही (31 मार्च 2026) की कुल आय 14,745.36 लाख रुपये से यह थोड़ी कम है। इस दौरान कंपनी का कुल परिचालन खर्च  11,209.32 लाख रुपये दर्ज किया गया, जिसमें कच्चे माल की खपत का हिस्सा सबसे अधिक 9,599.10 लाख रुपये रहा। मुनाफे में हुई इस मजबूत वृद्धि के कारण कंपनी का प्रति शेयर अर्जन (ईपीएस) भी पिछले साल के 0.05 रुपये से बढ़कर इस तिमाही में 0.20 रुपये पर पहुंच गया है।
   कारोबारी गतिविधियां: एसबीसी एक्सपोर्ट्स लिमिटेड  भारत की एक तेजी से उभरती हुई विविध व्यावसायिक कंपनी है, जो मुख्य रूप से गारमेंट्स व परिधान निर्माण, कपड़ा निर्यात और आईटी व मैनपावर सपोर्ट सर्विसेज के क्षेत्र में सक्रिय है। वर्ष 2011 में निगमित इस कंपनी का पंजीकृत कार्यालय मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश) में है, जबकि इसका मुख्य कॉर्पोरेट संचालन साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र, गाजियाबाद से होता है। कंपनी का नेतृत्व प्रबंध निदेशक गोविंद गुप्ता कर रहे हैं, जिनके मार्गदर्शन में कंपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में अपनी मजबूत पकड़ बना चुकी है। कंपनी अपनी गुणवत्तापूर्ण सेवाओं व निरंतर वित्तीय विकास के लिए जानी जाती है।


You may also like

Leave a Comment