New Delhi। SBC Exports Limited एक अग्रणी Garment Manufacturer, Exporter और IT एवं Support Service Provider Company है। कंपनी ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि उसे Indian Institute of Technology Jodhpur (IIT Jodhpur) द्वारा Human Resource Services प्रदान करने के लिए Work Order प्राप्त हुआ है।
इस Contract की अवधि प्रारंभ में 1 year की होगी। यह अनुबंध IIT Jodhpur के विवेकानुसार 3 years तक बढ़ाया जा सकता है, बशर्ते कंपनी का Performance satisfactory पाया जाए।
SBC Exports Limited IIT Jodhpur की आवश्यकतानुसार भारत में कहीं भी Trained, Qualified और Experienced Human Resources की तैनाती करेगी।
IIT Jodhpur के पास इस Agreement को समाप्त करने का अधिकार सुरक्षित है और वह Service Provider को 30 days Notice देकर किसी भी समय अनुबंध समाप्त कर सकता है।
इस Contract का Total Value 10,76,82,672 रुपये
(लगभग 10 करोड़ 76 लाख 82 हजार 672 रुपये) है।




