बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। मध्य प्रदेश के धार आधारित ‘सवालिया फूड्स प्रोडक्ट्स लिमिटेड’डिहाइड्रेटेड सब्जियों के विनिर्माण और प्रसंस्करण में संलग्न प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा नई मशीनरी की खरीद और स्थापित मौजूदा मशीनरी के उन्नयन, मौजूदा विनिर्माण इकाई में 149.04 किलोवाट पावर की क्षमता वाली ऑन-ग्रिड रूफटॉप सौर पीवी प्रणाली की स्थापना हेतु पूंजीगत व्यय आवश्यकताओं के वित्तपोषण, कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं का वित्तपोषण, कंपनी द्वारा लिए गए कुछ उधारों का आंशिक या पूर्ण पुनर्भुगतान और/या पूर्व-भुगतान और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर ११ अगस्त को बंद होगा।
कारोबारी गतिविधियां: सवालिया फूड्स प्रोडक्ट्स लिमिटेड की स्थापना 2014 में हुई थी और यह डिहाइड्रेटेड सब्जियों के विनिर्माण और प्रसंस्करण में संलग्न है तथा संस्थागत निर्माताओं, व्यापारियों और अंतर्राष्ट्रीय आयातकों को सेवाएं प्रदान करती है।
वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 15.08 करोड़ रुपए का परिचालन राजस्व और 0.59 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 23.39 करोड़ रुपए का परिचालन राजस्व और 3.11 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 34.18 करोड़ रुपए का परिचालन राजस्व और 6.94 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी साल दर साल अच्छे वित्तीय परिणाम प्रस्तुत कर रही है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने करीब 20 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में तक कंपनी की असेट 46.26 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 12.65 करोड़ रुपए, रिजर्व एवं सरप्लस 5.33 करोड़ रुपए और कुल कर्ज 22.49 करोड़ रुपए दर्ज किया गया।
आईपीओ के संबंध में जानकारी: ‘सवालिया फूड्स प्रोडक्ट्स लिमिटेड’का आईपीओ एनएसई इमर्ज पर आज खुलकर 11 अगस्त 2025 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 29,02,800 शेयर 114 रुपए से 120 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 34.83 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। इनमें कंपनी के शेयर धारकों द्वारा ऑफर फॉर सेल के जरिए 3,00,000 शेयर जारी कर 3.60 करोड़ रुपए हासिल किए जाएंगे। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 1200 शेयरों का है। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी यूनिस्टोन कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

