Thursday, July 16, 2026 |
Home Commodityसप्ताह के दौरान सोना की वायदा कीमतों में रु.1,058 और चांदी में रु.3,675 का ऊछाल

सप्ताह के दौरान सोना की वायदा कीमतों में रु.1,058 और चांदी में रु.3,675 का ऊछाल

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई
देश के अग्रणी कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज एमसीएक्स पर कमोडिटी वायदा, ऑप्शंस और इंडेक्स फ्यूचर्स में 16 से 22 अगस्त के सप्ताह के दौरान 1,00,55,864 सौदों में कुल रु. 8,69,242.86 करोड़ का टर्नओवर दर्ज हुआ। कीमती धातुओं का सूचकांक बुलडेक्स के अगस्त वायदा में 581 अंक की मूवमेंट देखने मिली।
कीमती धातुओं के वायदाओं में सोना-चांदी में एमसीएक्स पर 11,06,474 सौदों में कुल रु.91,560.61 करोड़ का कारोबार हुआ। सोना के अनुबंधों में एमसीएक्स सोना अक्टूबर वायदा प्रति 10 ग्राम सप्ताह की शुरुआत में रु. 70,303 के भाव से खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में रु.72,272 और नीचे में रु. 70,279 के स्तर को छूकर, सप्ताह के अंत में रु.1,058 के ऊछाल के साथ रु.71,194 के भाव पर पहुंचा। इसके सामने गोल्ड-गिनी अगस्त कांट्रैक्ट प्रति 8 ग्राम रु.798 बढक़र रु. 57,372 और गोल्ड-पेटल अगस्त कांट्रैक्ट प्रति 1 ग्राम रु. 78 बढक़र रु.6,966 के भाव हुए। सोना-मिनी सितंबर वायदा प्रति 10 ग्राम रु.69,979 के भाव से खूलकर, रु.922 बढक़र रु.70,796 के स्तर पर पहुंचा। चांदी के वायदाओं में चांदी सितंबर वायदा प्रति 1 किलो सप्ताह की शुरुआत में रु. 81,499 के भाव से खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में 85,840 और नीचे में 81,499 के स्तर को छूकर, सप्ताह के अंत में रु. 3675 के ऊछाल के साथ रु.83,736 बंद हुआ। चांदी-मिनी अगस्त कांट्रैक्ट रु. 3426 बढक़र रु. 83,542 और चांदी-माईक्रो अगस्त कांट्रैक्ट रु.3,438 बढक़र रु.83,563 बंद हुआ।
मेटल्स के वायदाओं में एमसीएक्स पर 133,017 सौदों में रु.18,173.14 करोड़ का कारोबार हुआ। एल्यूमीनियम अगस्त वायदा प्रति 1 किलो रु. 8.35 बढक़र रु.224.70 और जस्ता अगस्त वायदा 8.15 बढक़र रु.265 के स्तर पर पहुंचा। इसके सामने तांबा अगस्त कांट्रैक्ट रु.8.80 बढक़र रु.793.95 और सीसा (लेड) अगस्त कांट्रैक्ट रु.2.55 बढक़र रु.189 के भाव हुए।
ऊर्जा सेगमेंट के वायदाओं में एमसीएक्स पर 792,756 सौदों में कुल रु.27,114.72 करोड़ का कारोबार हुआ। कू्रड ऑयल सितंबर वायदा सप्ताह की शुरुआत में रु.6,455 के भाव से खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में रु.6,468 और नीचे में रु.6,020 के स्तर को छूकर, सप्ताह के अंत में प्रति 1 बैरल रु.243 लुढक़कर रु.6,158 हुआ, जबकि नैचुरल गैस अगस्त वायदा प्रति 1 एमएमबीटीयू रु.14.20 घटकर रु.172.80 बंद हुआ।
कृषि जिंसों में एमसीएक्स पर 1,247 सौदों में रु.52.43 करोड़ का कारोबार हुआ। कॉटन केंडी अगस्त वायदा प्रति 1 केंडी रु.56,800 के भाव पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में रु.57,550 और नीचे में रु.56,800 के स्तर को छूकर, सप्ताह के अंत में रु.340 बढक़र रु.57,470 के स्तर पर पहुंचा। मेंथा तेल के वायदाओं में अगस्त कांट्रैक्ट प्रति 1 किलो रु.8.60 घटकर रु.967.40 हुआ। कारोबार की दृष्टि से एमसीएक्स पर कीमती धातुओं में सोना के वायदाओं में 2,35,824 सौदों में रु.40,735.72 करोड़ के 57,026 किलो और चांदी के वायदाओं में 8,70,650 सौदों में कुल रु.50,824.89 करोड़ के 5,999.834 टन का व्यापार हुआ। ऊर्जा सेगमेंट में कू्रड ऑयल के वायदाओं में 94,137 सौदों में रु.7,869.64 करोड़ के 12,664,100 बैरल और नैचुरल गैस के वायदाओं में 3,68,419 सौदों में रु. 16,296 करोड़ के 87,81,88,750 एमएमबीटीयू का कारोबार हुआ। कृषि जिंसों में कॉटन केंडी के वायदाओं में 19 सौदों में रु.4.19 करोड़ के 912 केंडी, मेंथा तेल के अनुबंधों में 1,228 सौदों में रु.48.24 करोड़ के 495 टन का कारोबार हुआ। ओपन इंटरेस्ट सप्ताह के अंत में एमसीएक्स पर सोना के वायदाओं में 24,406 किलो और चांदी के वायदाओं में 1,416.546 टन, कू्रड ऑयल में 11,17,300 बैरल और नैचुरल गैस में 6,85,78,750 एमएमबीटीयू और कॉटन केंडी में 8,736 केंडी, मेंथा तेल में 349 टन के स्तर पर पहुंचा।
इंडेक्स फ्यूचर्स की बात करें तो, एमसीएक्स पर सप्ताह के दौरान 433 सौदों में रु.39.04 करोड़ का कारोबार हुआ, जिसमें बुलडेक्स वायदा में 433 सौदों में रु.39.04 करोड़ के 437 लोट्स का व्यापार हुआ। ओपन इंटरेस्ट बुलडेक्स वायदा में 98 लॉट्स के स्तर पर था। बुलडेक्स अगस्त वायदा 17,594 के स्तर पर खूलकर, 581 अंक की मूवमेंट के साथ 358 अंक बढक़र 17,823 के स्तर पर पहुंचा। ऑप्शंस की बात करें तो, ऑप्शंस ऑन फ्यूचर्स में एमसीएक्स पर 8,021,937 सौदों में रु.7,32,302.92 करोड़ का नॉशनल टर्नओवर दर्ज हुआ। सोना के कॉल और पुट ऑप्शंस में रु.60,429.26 करोड़, चांदी और चांदी-मिनी के कॉल और पुट ऑप्शंस में रु.1,05,190.46 करोड़ का कारोबार हुआ। ऊर्जा सेगमेंट के ऑप्शंस में कू्रड ऑयल के कॉल और पुट ऑप्शंस में रु.4,17,491.34 करोड़ और नैचुरल गैस के कॉल और पुट ऑप्शंस में रु.1,43,975.61 करोड़ का कारोबार हुआ।



You may also like

Leave a Comment