Friday, July 17, 2026 |
Home Banking and Insuranceटाटा पावर सोलर सिस्टम्स ने आवासीय और कॉर्पोरेट उपभोक्ताओं को आसान फाइनेंसिंग दिलाने के लिए आईसीआईसीआई बैंक के साथ सहयोग किया

टाटा पावर सोलर सिस्टम्स ने आवासीय और कॉर्पोरेट उपभोक्ताओं को आसान फाइनेंसिंग दिलाने के लिए आईसीआईसीआई बैंक के साथ सहयोग किया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली
भारत की अग्रणी सोलर कंपनी और टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड की संपूर्ण मालिकी की उपकंपनी, टाटा पावर सोलर सिस्टम्स लिमिटेड ने भारत की निजी क्षेत्र की अग्रणी बैंक आईसीआईसीआई बैंक के साथ रणनीतिक सहयोग की घोषणा की है। आवासीय और कॉर्पोरेट उपभोक्ताओं को सोलर पैनल/यूनिट्स खरीदने के लिए लोन दिलाने के लिए टाटा पावर सोलर सिस्टम्स ने यह महत्वाकांक्षी कदम उठाया है।
सोलर ऊर्जा का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोग उठा सकें इसलिए पर्यावरण पूरक ऊर्जा समाधानों की उपलब्धता ब?ाना और उन्हें आसानी से खरीदने योग्य बनाना इस सहयोग का लक्ष्य है। इस सहयोग के तहत, आईसीआईसीआई बैंक आकर्षक ब्याज दरों के साथ, खास तौर पर बनाए गए वित्तीय समाधान प्रस्तुत करेगी, जिनका लाभ उठाकर उपभोक्ता टाटा पावर सोलर से सोलर पैनल बहुत ही आसानी से खरीद पाएंगे। कुछ भी गिरवी रखे बिना 90 लाख रुपयों तक के लोन उपभोक्ता पा सकेंगे, जिनकी अवधि 5 साल तक होगी। इससे ज्यादा रकम के लोन कोलेटरल के साथ मिल सकते हैं, जिनकी अवधि 20 साल तक की होगी। लोन की रकम के 20 – 25 प्रतिशत के डाउन-पेमेंट के विकल्प भी रखे गए हैं। सोलर ऊर्जा में निवेश करना ज्यादा से ज््यादा उपभोक्ताओं के लिए आसान बनाने के उद्देश्य से यह पहल की गयी है।
टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर दीपेश नंदा ने इस सहयोग पर टिपण्णी करते हुए कहा, कि आईसीआईसीआई बैंक के साथ सहयोग स्वच्छ ऊर्जा को अपनाने को बढ़ावा देने की दिशा में बढ़ाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। लचीले फाइनेंसिंग समाधान पेश करके, हम उपभोक्ताओं के सभी वर्गों को सुविधा प्रदान कर रहे हैं। यह पहल व्यक्तियों और व्यवसायों को स्थायी ऊर्जा अपनाने के लिए सशक्त बनाती है। भारत पर्यावरण के अधिक अनुकूल भविष्य की ओर अग्रसर होने के लिए यह महत्वपूर्ण है।
आईसीआईसीआई बैंक के ग्लोबल क्लाइंट्स गुप के प्रमुख अनुज भार्गव ने कहा, कि टाटा पावर सोलर सिस्टम्स के साथ हमारा सहयोग हरित ऊर्जा पहलों का समर्थन करने और आवासीय और कॉर्पोरेट ग्राहकों को सौर समाधानों में निवेश करने के लिए आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हमारा मानना है कि यह सहयोग उपभोक्ताओं को अक्षय ऊर्जा अपनाने में महत्वपूर्ण रूप से मदद करेगा। टाटा पावर सोलर को भारत की नंबर 1 सोलर रूफटॉप कंपनी के रूप में पहचाना जाता है। 70,000 से अधिक संतुष्ट ग्राहकों और आवासीय और वाणिज्यिक दोनों में इस्तेमाल के लिए व्यापक सौर समाधानों के साथ यह कंपनी बाजार में अग्रणी है। पूरे भारत भर में व्यापक नेटवर्क के साथ, टाटा पावर सुनिश्चित करता है कि विभिन्न क्षेत्रों के ग्राहक इस पहल का लाभ उठा सकें। कंपनी की उत्कृष्टता और नवाचार की विरासत भारत के सतत ऊर्जा में परिवर्तन को आगे बढ़ाने के लिए इसकी प्रतिबद्धता को उजागर करती है।



You may also like

Leave a Comment