Friday, July 3, 2026 |
Home Corporate WorldSangani Hospitals Limited खरीदेगा सद्भावना हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर प्राइवेट लिमिटेड में 55 फीसदी हिस्सेदारी

Sangani Hospitals Limited खरीदेगा सद्भावना हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर प्राइवेट लिमिटेड में 55 फीसदी हिस्सेदारी

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज। गुजरात के जूनागढ़ आधारित हेल्थकेयर क्षेत्र में कार्यरत कंपनी संगानी हॉस्पिटल्स लिमिटेड ने शेयर बाजार को सद्भावना हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर प्राइवेट लिमिटेड में 55 फीसदी हिस्सेदारी खरीदनेे के संबंध में जानकारी दी है। कंपनी के रणनीतिक निवेश और विस्तार योजना के अनुरूप, कंपनी सद्भावना हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर प्राइवेट लिमिटेड (निवेशित कंपनी) की कुल जारी और चुकता शेयर पूंजी के 55 फीसदी के बराबर 12,223 (बारह हजार दो सौ तेईस) इक्विटी शेयरों को एक या अधिक किश्तों में निवेशित कंपनी के मौजूदा शेयरधारकों से प्राप्त करने का प्रस्ताव करती है।

1. उसी के अनुसरण में, कंपनी ने शुक्रवार, 28 मार्च, 2025 को
1.) सद्भावना हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर प्राइवेट लिमिटेड की शेयर पूंजी का 55 फीसदी प्राप्त करने के लिए शेयर सदस्यता समझौता और
2.) निवेशक कंपनी (संगानी हॉस्पिटल्स लिमिटेड) के अधिकारों और दायित्वों, कंपनी के प्रबंधन और शेयरधारक समझौते में निर्धारित कुछ अन्य मामलों के संबंध में आपसी समझ को रिकॉर्ड करने के लिए शेयरधारक समझौता किया है। कंपनी सद्भावना हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर प्राइवेट लिमिटेड के 15,390 रुपए प्रति शेयर के भाव पर 12,223 शेयर खरीदने पर 18.81 करोड़ रुपए निवेश करेगी। इस अधिग्रहण से कंपनी को सामान कारोबारी क्षेत्र में विस्तार करने का मौका मिलेगा।



You may also like

Leave a Comment