Monday, July 13, 2026 |
Home EducationSamsung India ने ‘सॉल्व फॉर टुमॉरो 2024’ के विजेताओं की घोषणा की

Samsung India ने ‘सॉल्व फॉर टुमॉरो 2024’ के विजेताओं की घोषणा की

by Business Remedies
0 comments

 

बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली
Samsung India ने अपने प्रमुख नेशनल एजुकेशन और इनोवेशन कॉम्पीटिशन ‘‘सॉल्व फॉर टुमॉरो’’ 2024 के तीसरे संस्करण की विजेता टीमों, इको टेक इनोवेटर और मेटल की घोषणा कर दी है। गोलाघाट, असम की इको टेक इनोवेटर टीम को स्कूल ट्रैक में कम्युनिटी चैम्पियन घोषित किया गया है, जबकि उडिपी, कर्नाटक की मेटल टीम ने यूथ ट्रैक में एनवायरनमेंट चैम्पियन का खिताब जीता है। इस प्रतियोगिता ने बड़े भारतीय शहरों से अलग दूरदराज के इलाकों तक प्रोग्राम की पहुंच को दिखाया है।
इको टेक इनोवेटर ने गैर-संदूषित पीने के पानी तक समान पहुंच बनाने के लिए आइडिया विकसित किया, और इसे प्रोटोटाइप को आगे बढ़ाने के लिए 25 लाख रुपये का सीड अनुदान दिया गया है। मेटल ने भूमिगत जल से आर्सेनिक को दूर करने के लिए टेक्नोलॉजी विकसित की, और इसे आईआईटी दिल्ली में इनक्यूबेशन के लिए 50 लाख रुपये का अनुदान मिला है। जेबी पार्क, प्रेसिडेंट एवं सीईओ, Samsung  साउथवेस्ट एशिया और शोम्बी शार्प, यूनाइटेड नेशंस रेजिडेंट को-ऑर्डिनेटर, भारत ने इन टीमों को सर्टिफिकेट और ट्रॉफियां प्रदान कीं।
साथ ही, ‘कम्युनिटी चैम्पियन’ स्कूल को सैमसंग की ओर से स्मार्ट डिस्प्ले फ्लिप 75’’, फ्रीस्टाइल प्रोजेक्टर और 10 गैलेक्सी टैब स्10+ जैसे उत्पाद दिए जाएंगे, जिससे छात्रों की शिक्षा को और बेहतर बनाया जा सके और उनमें समस्या का समाधान करने की सोच विकसित की जा सके। इसी तरह, ‘एनवायरनमेंट चैम्पियन’ कॉलेज को स्मार्ट डिस्प्ले फ्लिप 75’’, फ्रीस्टाइल प्रोजेक्टर और 10 गैलेक्सी बुक 4 प्रो लैपटॉप दिए जाएंगे, जिससे छात्रों में सामाजिक उद्यमिता को बढ़ावा मिल सके।
सभी 10 टीमों को 1 लाख रुपये और सभी सदस्यों को सर्टिफिकेट प्राप्त हुए। स्कूल ट्रैक में शामिल सभी प्रतिभागियों को गैलेक्सी अल्ट्रा वॉच और यूथ ट्रैक के प्रतिभागियों को गैलेक्सी जेड फ्लिप6 दिया गया। ‘सैमसंग सॉल्व फॉर टुमॉरो’ कार्यक्रम का उद्देश्य देश के युवाओं को सशक्त बनाना है, ताकि वे असली जीवन की समस्याओं को हल कर सकें और अपने इनोवेटिव आइडियाज के जरिए समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।
सैमसंग साउथवेस्ट एशिया के प्रेसिडेंट और सीईओ जेबी पार्क ने कहा कि हमें ‘सॉल्व फॉर टुमॉरो’ के इस साल के संस्करण में सभी प्रतिभागियों द्वारा दिखाए गए नवाचार और रचनात्मकता पर गर्व है। हमारी सीएसआर पहल के माध्यम से हम बच्चों को उनके समुदायों और पर्यावरण की सबसे बड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए आवश्यक साधन, मार्गदर्शन और अवसर प्रदान करना चाहते हैं। इको टेक इनोवेटर और मेटल की उपलब्धियाँ यह साबित करती हैं कि अगली पीढ़ी के युवा टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के जरिए सार्थक बदलाव ला सकते हैं। हमें उम्मीद है कि इन युवा आविष्कारकों के आइडियाज़ हकीकत बनेंगे और लंबे समय तक उनका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। एफआईटीटी, आईआईटी दिल्ली के प्रबंध निदेशक डॉ. निखिल अग्रवाल ने कहा कि हम सैमसंग के साथ मिलकर इन युवा आविष्कारकों को प्रोत्साहित करने का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। यह उनके विकास के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। इस साझेदारी के जरिए हमने उन्हें मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और आधुनिक संसाधनों तक पहुंच दी है, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वे अपने आइडिया को आगे बढ़ाने के लिए सक्षम हो गए हैं। इको टेक इनोवेटर और मेटल की शानदार प्रगति देखकर हमें गर्व है। हमें विश्वास है कि उनके समाधान समाज और पर्यावरण में महत्वपूर्ण बदलाव लाएंगे।



You may also like

Leave a Comment