Saturday, July 18, 2026 |
Home Tech WorldSamsung Galaxy F70e 5G फोन आज होगा लॉन्च

Samsung Galaxy F70e 5G फोन आज होगा लॉन्च

by Business Remedies
0 comments

Samsung ने लगभग एक हफ्ते पहले भारत में Galaxy F70e 5G के जल्द लॉन्च की जानकारी दी थी। साथ ही कंपनी ने डिवाइस को टीज भी किया था। हाल ही में कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट कन्फर्म की। अब ये नया बजट 5G फोन आज यानी 9 फरवरी को लॉन्च होने जा रहा है जिसमें कम कीमत पर कई जबरदस्त फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं।
कंपनी ने इसके लिए डेडिकेटेड Flipkart माइक्रोसाइट और आधिकारिक Samsung India वेबसाइट पर भी एक पेज लाइव कर दिया है। जिससे ये साफ हो गया है कि फोन इन दोनों प्लेटफॉर्म पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इन लिस्टिंग की वजह से हमें Galaxy F70e 5G के खास स्पेसिफिकेशन्स का भी पता चल गया है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…

Samsung Galaxy F70e 5G के स्पेसिफिकेशन्स
Galaxy F70e 5G के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 120 Hz तक का रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस देखने को मिलेगी। हालांकि, अभी यह पता नहीं चला है कि डिवाइस LCD पैनल ऑफर करेगा या AMOLED डिस्प्ले से लैस होगा। यह स्क्रीन एलिगेंट लेदर बॉडी में होगी, जो लाइमलाइट ग्रीन या स्पॉटलाइट ब्लू कलर ऑप्शन में आएगी। लिस्टिंग से ये भी कन्फर्म हो गया है कि डिवाइस IP54 रेटिंग के साथ स्प्लैश और डस्ट रेसिस्टेंट देगा।
डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें Dimensity 6300 प्रोसेसर देखने को मिलेगा, जो फोन में 5G कनेक्टिविटी देगा। Samsung के अनुसार, यह चिपसेट AnTuTu पर लगभग 623,000 पॉइंट्स का स्कोर किया है। सॉफ्टवेयर के मामले में भी Galaxy F70e 5G काफी जबरदस्त होगा जहां Android 16-बेस्ड One UI 8 मिलेगा, जिसे 6 साल के मेजर OS अपडेट और सिक्योरिटी पैच का सपोर्ट मिलेगा, जिससे यह अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा फ्यूचर-प्रूफ फोन बन सकता है।

Samsung Galaxy F70e 5G के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स
फोटोग्राफी और वीडियो के लिए इस अपकमिंग Samsung डिवाइस में 2 MP डेप्थ सेंसर के साथ 50 MP का प्राइमरी रियर कैमरा मिलेगा, जबकि सेल्फी के लिए 8 MP का फ्रंट कैमरा होगा। इसके अलावा Samsung Galaxy F70e 5G में 6,000mAh की बैटरी होगी जो एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन और रात चलेगी। रिपोर्ट्स के अनुसार फोन की कीमत 15,000 रुपये से कम होगी।



You may also like

Leave a Comment