Wednesday, July 8, 2026 |
Home EducationS.S. Jain Subodh PG Mahila महाविद्यालय में AI व Chat GPT पर परिचर्चा सत्र का आयोजन

S.S. Jain Subodh PG Mahila महाविद्यालय में AI व Chat GPT पर परिचर्चा सत्र का आयोजन

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेेडीज/जयपुर
Subodh Mahila महाविद्यालय रामबाग सर्किल में आइ क्यू एसी व आईआई सी के तत्वाधान में अप स्किल सीरीज में एआई व चैट जी पी टी पर परिचर्चा सत्र का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता में साक्षी कालानी फाउंडर एंड सीईओ सावी क्लिक एंड जयपुर अनफोल्डेड रही एवं जीटो गुप के सदस्यो ने भाग लिया
मुख्य वक्ता अतिथि ने एआई एवं चैट जीपीटी को शिक्षा जगत में प्रयोग में लेने की तकनीक से अवगत कराया एवं इसे समाज के उत्थान का सशक्त साधन बताया एवं बताया कि नवीन तकनीको का प्रयोग न करने पर व्यक्ति को आगामी वर्षो मे रिप्लेस कर नये तकनीक सम्पन्न लोगो को उनके स्थान पर लगाया जाएगा। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ रेनू जोशी ने डिजिटल साक्षरता को वर्तमान युग की अनिवार्य आवश्यकता बताया एवं कहा कि इसके प्रयोग से वंचित रहने वाले वर्तमान में निरक्षर व्यक्ति कीभांति आती है अत: प्रत्येक व्यक्ति को इन तकनीकों को सीखना चाहिए ताकि स्वयं व समाज के उत्थान में अपना योगदान दे सके। इस अवसर पर महाविद्यालय की उपप्राचार्य डॉ इंदु शर्मा उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर तनु यादव द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन समन्वयक आईईसी गरिमा नाहर द्वारा किया गया।



You may also like

Leave a Comment