बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर
S.S Jain Subodh PG Mahila महाविद्यालय में इंट्रा कॉलेज मॉक यूथ पार्लियामेंट सत्र का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने संसदीय गतिविधियों का एवं प्रक्रियाओं का प्रदर्शन उत्साह पूर्वक किया इसमें संपूर्ण संसदीय प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी अभिनय के द्वारा दी।
कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं ने रूलिंग पार्टी और विपक्ष के रूप में संसदीय प्रक्रियाओं और नीतियों पर चर्चा की। संसदीय प्रक्रियाओं में छात्राओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करना व संसदीय प्रक्रियाओं की जानकारी के संदर्भ में छात्राओं के बीच इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ रेनू जोशी ने कहा कि मॉक यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम हमारे कॉलेज की एक महत्वपूर्ण गतिविधि है, जिसमें हमारी छात्राओं द्वारा संसदीय प्रक्रियाओं और गतिविधियों के बारे में जागरूक करने का अवसर मिलता है ताकि सभी को संसदीय प्रक्रिया को जानने का अवसर मिले। इस कार्यक्रम का संचालन व समन्वय डॉ रुचि अग्रवाल व डॉ विजयलक्ष्मी मिश्रा द्वारा किया गया। महाविद्यालय की उपप्राचार्या डॉ इंदु शर्मा ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया एवं कार्यक्रम के समापन पर धन्यवाद ज्ञापन किया।