Monday, August 24, 2026 |
Home Corporate WorldRulka Electricals Limited को विभिन्न ग्राहकों से 34.23 करोड़ रुपए के ऑर्डर मिले

Rulka Electricals Limited को विभिन्न ग्राहकों से 34.23 करोड़ रुपए के ऑर्डर मिले

by Business Remedies
0 comments
Rulka Electricals Limited

जयपुर । एकीकृत विद्युत, अग्निशमन सेवाओं के अग्रणी प्रदाता रुलका इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (आरईएल) ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को विभिन्न ग्राहकों से 24,23,55,008/- रुपये की राशि के तीन नए ऑर्डर मिले हैं।

कंपनी को लखनऊ में एयरपोर्ट सेगमेंट में एलटी पैनल, एलटी केबल, केबल ट्रे, फिक्सचर और एलवी एफएपीए अग्निशमन प्रणालियों की खरीद, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग के लिए 12 महीनों की अवधि हेतु 33,38,23,968 रुपए, बैंगलोर के शौक्या में वेयरहाउस सेगमेंट में एलटी केबल, वितरण बोर्डों की खरीद, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग के लिए 3 महीनों की अवधि हेतु 1500,683,0 रुपए और बैंगलोर में वेयरहाउस सेगमेंट एलटी पैनल, एलटी केबल, केबल ट्रे और फिक्सचर की खरीद, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग लिए 6 महीनों की अवधि हेतु 70,35,357/- रुपए का ऑर्डर मिला। इस प्रकार कंपनी को कुल 34,23,55,008 रुपए के आर्डर मिले हैं। ये आर्डर देश के विभिन्न लोकेशन पर इलेक्ट्रिक वर्क और फायर फाइटिंग वर्क के लिए मिले हैं। विभिन्न ग्राहकों से प्राप्त पर्याप्त ऑर्डरों कंपनी की निरंतर वृद्धि को दर्शाते हैं।

कारोबारी गतिविधियां: मुंबई मुख्यालय वाली कंपनी रुल्का इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भारत भर में विद्युत सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करती है, जिसमें विद्युत पैनल स्थापना, अग्निशमन प्रणाली, सौर ईपीसी अनुबंध और टर्नकी विद्युत भंडारण परियोजनाएं शामिल हैं। कंपनी रखरखाव सेवाओं और डेटा एवं वॉयस केबलिंग में भी माहिर है और विभिन्न स्तरों की परियोजनाओं पर अपनी विद्युत और अग्निशमन अनुबंध सेवाओं के लिए जानी जाती है। कंपनी आरईएल औद्योगिक, वाणिज्यिक, खुदरा, भंडारण और मनोरंजन क्षेत्रों में भी विविध ग्राहकों को सेवा प्रदान करती है। कंपनी मई 2024 में लिस्टेड हुई और एनएसई इमर्ज प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध है।



You may also like

Leave a Comment